'खेल खेल में'
खेल खेल में इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, अम्मी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, आदित्य सील आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, वकाउ फिल्म्स और केकेएम फिल्म ने संयुक्त तौर पर किया है। मुदस्सर अजीज ने फिल्म का निर्देशन किया है।
'स्त्री 2'
स्त्री 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जो साल 2018 में रिलीज हुई स्त्री का अगला भाग है। स्त्री 2' अमर कौशिक ने फिल्म का निर्देशन किया है। मैडॉक फिल्म्स तथा जियो स्टूडियो के बैनर तले दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में पांचवीं किस्त है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त की रात से ही रिलीज हो जाएगी।
'वेदा'
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ 15 अगस्त को इस फिल्म में शानदार एक्शन करते नजर आएंगे। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘वेदा’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ को ट्रेन करते नजर आएंगे, जिसके बाद वो काफी सारा एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है और मीनाक्षी दास इसकी सह-निर्माता हैं।
Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश ने जैकलीन को उपहार में दी नाव, वायनाड पीड़ितों के लिए की 15 करोड़ देने की घोषणा
'डबल आईस्मार्ट' पोस्टर
- फोटो : एक्स: @PuriConnects
'डबल आईस्मार्ट'
साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' भी इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई इसी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' का अगला भाग है। फिल्म में राम पोथिनेनी और संजय दत्त के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्माण पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर ने पुरी कनेक्ट्स के बैनर तले किया है। पुरी जगन्नाथ ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।
हाथ में किताब, चेहरे पर मुस्कान...पीले सूट में खूब चमकीं श्वेता तिवारी
'मिस्टर बच्चन' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
'मिस्टर बच्चन'
मिस्टर बच्चन इस साल की साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता रवि तेजा और नवोदित अभिनेत्री भाग्य़श्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। यह बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म रेड का रीमेक है। फिल्म का निर्माण मशहूर निर्माता टीजी विश्वप्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया है। फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
देसी फ्यूजन लुक में खुशाली ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें