फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने खोले 'हॉउसफुल 5'-'वेलकम 3' के राज, 'जॉली एलएलबी 3'-'हेरा फेरी 3' पर भी दिया अपडेट

Sun, 11 Aug 2024 12:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान अक्षय ने अपनी अन्य आगामी फिल्मों पर दिलचस्प जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykuma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खेल-खेल में' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आखिरी बार वे 'सरफिरा' फिल्म में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म उम्मीद के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करने में असफल साबित हुई। वहीं, अब अक्षय की उम्मीदें अपनी आने वाली फिल्मों से जुड़ी हुई हैं। अक्षय के पास भविष्य में कई फिल्में हैं। वहीं अभिनेता फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इसके प्रचार में वे जोर-शोर से जुटे हुए हैं। वहीं अब हाल ही में फिल्म के प्रचार के दौरान अक्षय ने अपनी अन्य आगामी फिल्मों पर दिलचस्प जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

'हाउसफुल 5'- 'जॉली एलएलबी 3' पर अपडेट
अक्षय कुमार के पास 'जॉली एलएलबी 3', 'हाउसफुल 5', 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम 3' जैसी कई फ्रेंचाइजी फिल्में हैं, जिसका दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। अब अक्षय ने इन सभी फिल्मों पर रोमांचक जानकारी साझा की है। अक्षय ने बताया है कि 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन गाने की शूटिंग अभी बाकी है। वहीं उन्होंने 'हाउसफुल 5' के बारे में बताया कि इस फिल्म का निर्माण अगले महीने शुरू होगा।

वेलकम टू द जंगल'- 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग
'वेलकम टू द जंगल' के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने अपडेट दिया कि इस फ्रेंचाइजी की शूटिंग 40 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है। अभी इसके निर्माण में जुटे हुए हैं। वहीं, 'हेरा फेरी 3' अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने अपनी अन्य फ्रेंचाइजी फिल्मों का भी संकेत दिया। उन्होंने बताया कि वे एक एक्शन फिल्म के लिए चर्चा कर रहे हैं, जो शायद अगले साल शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

एक्शन फिल्म भी कतार में
अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्में करने को लेकर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कॉमेडी जॉनर की फिल्में करने से इंडस्ट्री में अधिक प्यार और सम्मान मिलेगा। वहीं खेल-खेल में की बात करें तो फिल्म की कहानी सात दोस्तों के ऊपर आधारित है, जो अपने फोन को एक रात के लिए सार्वजनिक संपत्ति बनाते हैं और एक-एक कर सबके राज खुलने लगते हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें