अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने बीते कई दशकों से लगातार लोगों का मनोरंजन किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से लगातार दर्शकों का दिल जीता है। बीते दिनों ही वो फिल्म 'सरफिरा' में नजर आए थे। अब एक बार फिर वह अपनी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के लिए फिल्म के कलाकार अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल इकट्ठा हुए थे। इस दौरान सभी ने अपने सह-कलाकारों के बारे में कुछ मजेदार बातें साझा की.
एमी को नहीं होती अपने फोन की चिंता
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने एक दिलचस्प बात साझा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपने मोबाइल फोन के बिना नहीं रह सकते। अभिनेता ने खुलासा करते हुए कहा कि वह उन लोगों में से हैं,जो अपने फोन से दूर नहीं रह सकते। वहीं, फरदीन खान ने कहा कि वह ऐसा संगीत सुनते हैं, जो उन्हें काफी सूकून दे, जिससे उन्हें अच्छी नींद आती है। हालांकि, इस दौरान सभी ने एकमत हो कर कहा कि एमी ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें अपने फोन की कोई चिंता नहीं है।
Yogeeta Bali: किशोर कुमार की तीसरी पत्नी ने इस दिग्गज अभिनेता से की थी शादी, इस कारण छोड़ दिया था अभिनय
फरदीन के फोन में है डेटिंग एप्प
इस दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि उनमें से किसके फोन की सर्च हिस्ट्री ऐसी हो सकती है, जिससे उन्हें थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। इस पर सरफिरा अभिनेता ने बिना समय गंवाए अपनी सह-कलाकार वाणी कपूर की ओर इशारा किया। इस दौरान पता चला कि फरदीन खान के फोन में एक डेटिंग एप है, जिसको उन्होंने डाउनलोड तो किया, लेकिन कभी उपयोग नहीं किया। बताते चलें कि इस फिल्म की पूरी टीम लगातार प्रमोशन में जुटी है। इस दौरान कई मौकों पर अक्षय कुमार के ज्यादा फिल्में करने को लेकर भी सवाल किया गया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो लगातार काम करना जारी रखेंगे।
KBC 16: 'मुझे विश्वास है कि आप मेरा हाथ पकड़कर...,' केबीसी 16 के शानदार आगाज पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
15 अगस्त को रिलीज होगी 'खेल खेल में'
बताते चलें कि अक्षय कुमार समेत कई सितारों से सजी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म इस 15 अगस्त पर रिलीज होगी। 'खेल खेल में' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, वकाउ फिल्म्स और केकेएम फिल्म ने संयुक्त रूप से किया है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज द्वारा किया गया है। फिल्म से भूषण कुमार, विपुल डी. शाह, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा जैसे नाम जुड़े हैं।
Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन,शबाना आजमीको कोलकाता की यूनिवर्सिटी से मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि,जताया आभार