फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने सनी लियोनी के डांस शो के लिए नहीं दी अनुमति, सामने आई बड़ी वजह

Thu, 13 Jun 2024 01:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सनी लियोनी के तिरुवनंतपुरम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में होने वाले डांस शो को केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने अनुमति देने से मना कर दिया है। अभिनेत्री एक मलयालम फिल्म में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyleone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में डांस शो होने वाला था, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस शो को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री के इस शो को आखिर अनुमति क्यों नहीं मिली?
विज्ञापन


इस वजह से नहीं मिली अनुमति
रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि अभिनेत्री सनी लियोनी का प्रदर्शन कार्यक्रम की सूची में शामिल न हो। बताया जा रहा है कि यह निर्णय पिछले साल नवंबर में एर्नाकुलम में कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) में एक संगीत कार्यक्रम में हुई भगदड़ की घटना की वजह से लिया गया है। इस घटना के बाद केरल उच्च न्यायालय ने कहा था कि महोत्सव के दौरान हुई भगदड़ साफ तौर पर किसी विफलता की वजह से हुई है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। 
कमल हासन की 'ठग लाइफ' के सेट पर घायल हुआ यह अभिनेता
विज्ञापन


राज्य सरकार लगा चुकी है प्रतिबंध
तिरुवनंतपुरम इंजीनियरिंग कॉलेज और क्यूसैट में कार्यक्रम के दौरान हाल ही में हुई भगदड़ में मौतों को देखते हुए राज्य सरकार ने कैंपस में बाहरी डीजे पार्टियों और संगीत समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कुलपति ने इस बात पर जोर दिया कि इस आदेश के बावजूद यूनिवर्सिटी कॉलेज यूनियन ने विश्वविद्यालय की अनुमति के बिना नृत्य कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में संघ के नाम पर परिसर में या बाहर ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


सनी लियोनी का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री सनी लियोनी को आखिरी बार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ में देखा गया था। उनके आगामी परियोजना की बात करें तो वह एक मलयालम फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। अप्रैल में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त समारोह की एक झलक साझा की थी। 
Hamare Baarah: बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका के निपटारे तक 'हमारे बारह' की रिलीज पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें