फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keerthy Suresh: 'फिल्म देखने का है इंतजार', कीर्ति सुरेश ने दलपति विजय की लियो के ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया

Fri, 06 Oct 2023 05:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के बीच भी खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच  अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली कीर्ति सुरेश ने भी दलपति विजय के लियो की तारीफ की है।
 
विज्ञापन
कीर्ति सुरेश, दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार दलपति विजय पिछले काफी समय से अपनी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'लियो' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था, उसी दिन से दर्शक इसकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के बीच भी खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच  अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली कीर्ति सुरेश ने भी दलपति विजय के लियो की तारीफ की है।
विज्ञापन


 कीर्ति सुरेश ने दलपति विजय की लियो के ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म लियो का ट्रेलर साझा करके अभिनेता के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। अभिनेत्री ने लियो का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा कि फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार है। सभी इस मास्टरपीस को देखने के लिए बेकरार हैं।



यूजर्स ने भी किया कमेंट
कीर्ति सुरेश द्वारा आज ट्रेलर साझा करने के बाद फैंस ने भी अभिनेत्री की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, यही कलाकार की असली निशानी है। आप लियो के लिए कितनी उत्साहित हैं ये अच्छे से पता लग रहा है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कीर्ति आपको स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर आपका चार्म देखने की आस लगाए बैठे हैं।  इसी बीच तृषा कृष्णन ने भी एक ट्वीट लिखकर कीर्ति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

 

Akshay Kumar: सलमान खान के बाद 1000 करोड़ बेंचमार्क पर बोले अक्षय कुमार, बताया कोविड के बाद कैसे बदला ट्रेंड

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'लियो' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा तृषा, संजय दत्त, प्रिया आनंद, सैंडी, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन सरजा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 19 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होने वाली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें