अपने सास-ससुर शाम और वीणा कौशल के साथ कैटरीना कैफ बेहद प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। अभिनेत्री उनके बारे में बातें करती हुई कहती हैं, 'विक्की के माता-पिता ने अपने दोनों बेटों को बहुत अच्छी परवरिश दी है।'
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक परफेक्ट वाइफ और बहू भी हैं। साल 2021 में वे अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधीं। कैटरीना अक्सर अपने सोशल मिडिया हैंडल से विक्की और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सास-ससुर की जमकर तारीफ करती नजर आईं।
विज्ञापन
दो बेहतरीन इंसान की परवरिश
अपने सास-ससुर शाम और वीणा कौशल के साथ कैटरीना कैफ बेहद प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। अभिनेत्री उनके बारे में बातें करती हुई कहती हैं, 'विक्की के माता-पिता ने अपने दोनों बेटों को बहुत अच्छी परवरिश दी है। विक्की और सनी दोनों ही जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। वे बड़ो की इज्जत करना जानते हैं। वे रिश्तों की मर्यादा को समझते हैं।'
विक्की हैं आर्ट फिल्मों के शौकीन
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। फैंस को दोनों के बीच की केमिस्ट्री बहुत प्यारी लगती हैं। कैटरीना पति विक्की के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'विक्की फिल्मों के बेहद शौकीन हैं, लेकिन उन्हें आर्ट फिल्में पंसद हैं। जब भी हम घर पर रहते हैं हम साथ में फिल्में देखते हैं। वे बहुमुखी प्रतिभा के इंसान हैं। उनके साथ वक्त कैसे निकल जाता है पता ही नहीं चलता है।'
विक्की की फिल्में देखना पसंद है
कैटरीना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे विक्की का काम काफी पसंद है। मैं उनकी सभी फिल्में देखती हूं। वे एक बेहतरीन अभिनेता हैं। मैं 'सैम बहादुर' में उनके किरदार को देखकर चकित रह गई थी। मुझे 'सैम बहादुर' में विक्की नहीं सिर्फ 'सैम' नजर आए। वे अपने किरदारों में ढल जाते हैं।'