कैटरीना से आलिया की दोस्ती
एक पुराने इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने बताया कि वह किस तरह से आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते बना कर रखती हैं, हालांकि उनके पति कैटरीना के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। कैटरीना ने बताया कि वह दिल में शिकायत नहीं रखती हैं क्योंकि इससे हालत नहीं बदलती। कैटरीना कैफ ने माना कि एक वक्त था जब वह दुखी हुई थीं, रोती थीं लेकिन फिर वह आगे बढ़ गईं। उन्होंने मान लिया कि आगे कुछ बेहतर होने वाला है।
Justin Bieber: नाना के निधन पर दुखी हुए जस्टिन बीबर, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट
कैटरीना और दीपिका में नहीं है कोई बैर
कैटरीना कैफ ने दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। बताया जाता है कि कैटरीना के साथ दीपिका के रिश्ते तब खराब हुए जब रणबीर दीपिका से ब्रेकअप करके कैटरीना के साथ हो गए। पुरानी बातों को याद करते हुए कैटरीना ने कहा कि उन्हें दीपिका के साथ अब कोई दिक्कत नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह दीपिका से अच्छे से बात करती हैं और अपने बीच नकारात्मक चीजों को भुलाकर खुश हैं।
Shubman Gill: सारा और अवनीत के साथ रिश्ते की अफवाह पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- तीन साल से हूं सिंगल
कैटरीना और दीपिका के साथ रिश्तों पर बोलीं आलिया भट्ट
'कॉफी विद करण 7' में आलिया भट्ट् ने कहा कि वह रणबीर की पुरानी गर्लफ्रेंड्स कैटरीना और दीपिका के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखती हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने पति की एक्स को दोस्त मानती हैं? इस पर उन्होंने कहा वह दोनों की अच्छी दोस्त हैं।