फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubham Trailer: सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निर्मित पहली फिल्म ‘शुभम’ का ट्रेलर लॉन्च, जानिए कब देख सकेंगे आप

Sun, 27 Apr 2025 01:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu: हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निर्मित पहली फिल्म 'शुभम' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है, जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अभिनय के अलावा प्रोडक्शन में कदम रखा और उनके द्वारा निर्मित पहली फिल्म 'शुभम' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री मजेदार कैमियो में नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कैसा है इसक ट्रेलर। 

क्या है फिल्म का ट्रेलर?

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निर्मित फिल्म 'शुभम' का ट्रेलर आज रविवार को रिलीज हो गया है। दो मिनट 51 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत कुछ पुरुषों की चर्चा से होती है, जिसमें वे अपने घर में अपनी पत्नियों से कॉफी मांगने के तरीकों को बताते हैं। इसी को लेकर एक पुरुष उन लोगों की इस बात से सहमत नहीं होता है। इसके बाद दिखाया जाता है कि महिलाएं एक खास समय पर टीवी शो देखने में व्यस्त हो जाती हैं, जिस कारण पुरुष अपना गुस्सा कंट्रोल नही कर पाते हैं। ट्रेलर के अंत में सामंथा एक माता के रूप में दिखती हैं, जिनसे सवाल किया जाता है कि पुरुषों का अब क्या होगा। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 

यह खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, निभाएंगे पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका

कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

सामंथा द्वारा निर्मित यह फिल्म सिनेमाघरों में 09 मई को रिलीज होगी। इस ट्रेलर को अभिनेत्री ने अपने यूट्यूब पर ऑफिशियल लॉन्च किया है। साथ ही इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर भी दिया है। अभिनेत्री ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे साथ एक मजेदार सफर पर निकलिए वो भी एक ऐसी फिल्म के साथ जो पूरी तरह से दिल को छू लेने वाली है।’ इसके अलावा अभिनेत्री ने हैशटैग में 'शुभम' फिल्म की रिलीज तारीख 09 मई बताई है। इस फिल्म को ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के सहयोग के साथ बनाया जा रहा है। 



यह खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn Unreleased Movies: अजय देवगन के करियर की वो फिल्में, जो आज तक नहीं हुईं रिलीज; देखें लिस्ट

सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट
अगर सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के प्रोडक्शन द्वारा 'शुभम' पहली फिल्म है, जो 09 मई को रिलीज हो रही है। इसके अलावा बात करें तो वह 'मां इंति बंगाराम' फिल्म का भी निर्माण कर रही हैं, जिसमें वह अभिनय भी करेंगी। आखिरी बार अभिनेत्री को वरुण धवन के साथ अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें