फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' बन कार्तिक ने दिखाई झलक, देख कर फैंस हुए गदगद

Sun, 05 May 2024 11:10 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन ने बहुत कम समय में अपनी फिल्मों के जरिए एक अलग पहचान बना ली है। वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। हाल में ही उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा की, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान पुख्ता कर चुके हैं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से लगातार खुद को साबित किया है। अपने अबतक के करियर में उन्होंने कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर जैसे सभी जॉनर की फिल्में कर ली हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि घोषणा के बाद से ही इस फिल्म के लिए हाइप बननी शुरु हो गई थी। 

विज्ञापन


नए अवतार में दिखेंगे कार्तिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। फिल्म में कार्तिक बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगे। कहा जा रहा है कि वह पहले कभी भी, इस तरह के किरदार में नजर नहीं आए हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता काफी बढ़ती जा रही है। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी एक जानकारी साझा की है, जिससे उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
Anushka Sharma: विराट का हौसला बढ़ाती दिखीं अनुष्का शर्मा, प्रतिक्रिया इंटरनेट पर हो रही वायरल
विज्ञापन

डबिंग स्टूडियो में आए नजर
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की डबिंग से संबंधित एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह डबिंग स्टूडियो में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने फैंस की उत्सुकता बढ़ाते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बस थोड़ा सा इंतजार...चंदू आ रहा है..ट्रेलर डबिंग। 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में"। बताते चलें कि फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। वह अपनी फिल्म 'न्यूयॉर्क', एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' आदि के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


Vettaiyan: राणा दग्गुबाती ने दी 'वेट्टैयन' पर बड़ी जानकारी, रजनीकांत के किरदार से भी जुड़ा किया दिलचस्प खुलासा
'भूल भुलैया 3' में आएंगे नजर 
कार्तिक के फैंस चंदू चैंपियन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस झलक के बाद उनके फैंस की बेताबी और बढ़ गई है। उनके द्वारा तस्वीर साझा करने के बाद से ही फैंस लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस लगातार पोस्ट पर कमेंट कर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर चार लाख से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक कथित तौर पर 'चंदू चैंपियन' के बाद 'भूल भुलैया 3' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होगी। 
Kareena Kapoor: 'सिंघम अगेन' में दिखेगा दीपिका और करीना का जलवा, 'क्रू' अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें