फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन, भूल भुलैया 3 अभिनेता को देखकर खुशी से झूमे फैंस

Mon, 09 Sep 2024 01:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के बाकी सितारों की तरह अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी लालबाग के राजा के दर्शन किए। इस दौरान कार्तिक को देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हुए और जोर-जोर से भूल भुलैया 3 चिल्लाने लगे। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। प्रशंसक कार्तिक को एक बार फिर से रूह बाबा के रूप में देखने के लिए इतने बेताब है कि जब कार्तिक लालबाग के दर्शन के लिए पंडाल में पहुंचे तो कार्तिक को वहां पर देखकर प्रशंसक जोर-जोर से चिल्लाने लगे और उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
विज्ञापन


कार्तिक को देखकर प्रशंसकों का उत्साह
हाल ही में कार्तिक गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबाग के राजा के दर्शन करने मंदिर गए थे। इस वीडियो में, आप कार्तिक को ब्लू कलर की शर्ट और पैंट पहने हुए देख सकते हैं। वह मंदिर से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं, जब प्रशंसकों ने उन्हें देखा तब वह जोर-जोर से भूल भुलैया 3 चिल्लाने लगे। अभिनेता ने मुस्कुराते हुए प्रशंसकों की तरफ हाथ हिलाया। अभिनेता अपने प्रशंसकों के इस रिएक्शन पर खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भूल भुलैया के पोस्टर और टीजर की मांग
भूल भुलैया 3 की रिलीज के लिए कार्तिक आर्यन का हर एक प्रशंसक बेताब हैं। फिल्म का अभी तक कोई भी आधिकारिक पोस्टर रिलीज नहीं हुआ है, वो बात और है कि कार्तिक ने खुद भूल भुलैया 3 के सेट के कई बार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। कार्तिक ने भी बप्पा के दर्शन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद से प्रशंसक भूल भुलैया 3 के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज के लिए डिमांड कर रहे हैं। कार्तिक ने तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "वह वापस आ गया है ... उनके आशीर्वाद के साथ मोदक पार्टी शुरू।" एक प्रशंसक ने लिखा, "भूल भुलैया 3 का पोस्टर कब आएगा" एक और फैन ने लिखा, 'आज त्योहार है ना कम से कम भूल भुलैया 3 का पोस्टर रिलीज कर दो।'
विज्ञापन




फिल्म का निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं। भूल भुलैया 3 इस साल 1 नवंबर को रिलीज होगी। भूल भुलैया 3 में कार्तिक के अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन

Aishwarya Rai: 'मेरे लिए सबसे पहले मायने रखती हैं आराध्या', ऐश्वर्या- परी मेरे अंदर के बच्चे को रखती है जीवित

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें