फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meiyazhagan OTT Release: कार्ति की 'मेयाझगन के लिए खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

Tue, 22 Oct 2024 04:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल फिल्मों के बड़े अभिनेता कार्ति की हालिया रिलीज फिल्म 'मेयाझगन' की ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों से काफी सराहना भी मिली थी। 
विज्ञापन
‘मेयाझगन’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्मों के बड़े स्टार कार्ति की हालिया रिलीज फैमिली ड्रामा फिल्म 'मेयाझगन' को घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। तेलुगु में 'सत्य सुंदरम' के नाम से रिलीज हुई ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। भावनात्मक रूप से बेहद गंभीर ये फिल्म  27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। सिनेमाघरों में दर्शकों का प्यार पाने के बाद निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म को ओटीटी पर भी दर्शकों से काफी प्यार मिलने वाला है। 

विज्ञापन


27 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर होगी प्रीमियर
सी प्रेम कुमार द्वारा निर्देशित ‘मेयाझगन’ सिनेमाघरों में 25 दिन की सफल दौड़ पूरी करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म का प्रीमियर 27 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। घर बैठ कर इस फिल्मों को देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए ये फिल्म तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। आज, मंगलवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकांउट्स के जरिए पोस्टर साझा कर इसकी जानकारी दी है। 
सना मकबूल ने साझा कीं हालिया रिलीज गाने के सेट से ग्लैमरस तस्वीरें
विज्ञापन

'कंगुवा' अभिनेता सूर्या और ज्योतिका ने किया है फिल्म का निर्माण
बात करें फिल्म की, तो इसमें कार्ति के साथ अरविंद स्वामी, राजकिरण, श्री दिव्या, देवदर्शिनी, जयप्रकाश, श्रीरंजनी, इलावरसु, करुणाकरण और सरन शक्ति जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण तमिल स्टार जोड़ी ज्योतिका और सूर्या ने 2डी एंटरटेनमेंट के तहत किया है। फिल्म का संगीत गोविंद वसंथा ने दिया है। वहीं, फिल्म का निर्देशन सी. प्रेम कुमार ने किया है, जिन्हें उनकी पिछली फिल्म 96 से फिल्म इंडस्ट्री में शानदार पहचान मिली है। 
विज्ञापन

मीका से राखी तक, सलमान के समर्थन में आए ये सितारे, बिश्नोई गैंग को दिया यह संदेश
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्म 
फिल्म में कार्ति और अरविंद स्वामी के अभिनय की विशेष रूप से तारीफ की गई। इनके अलावा फिल्म की कहानी, इसकी भावनात्मकता और निर्देशन को भी तारीफ मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपये की कुल कमाई की। फिल्म 1996 में सेट की गई है, जहां अरविंद स्वामी द्वारा निभाया गया किरदरा सत्यम, कुछ मुद्दों के कारण अपने माता-पिता के साथ गुंटूर में अपने परिवार के घर को छोड़ने के लिए मजबूर होता है। वे आजीविका चलाने के लिए विशाखापत्तनम चले जाते हैं। दो दशक बाद, सत्यम अपने चचेरे भाई की शादी के लिए गुंटूर लौटता है, जहां उसकी मुलाकात सुंदरम, कार्थी द्वारा अभिनीत किरदार से होती है। इसके बाद फिल्म एक भावनात्मक सफर पर चली जाती है। 
खेसारी पर आरोप लगाने के बाद काजल राघवानी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें