सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में, अभिनेता से एआर रहमान के स्वभाव को लेकर पूछा तो उन्होंने बताया कि वह काफी रिजर्व है, उन्होंने आगे बताया कि एआर रहमान ज्यादा संयमित और गहरे आध्यात्मिक हैं, जबकि वे खुद उनसे काफी अलग हैं।
एआर रहमान भारत में अब तक के सबसे प्रतिभाशाली संगीतकारों में से एक हैं। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संगीत शैलियों में महारत हासिल करने वाले रहमान ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन गानों से गुलजार किया है। भारत में कई सम्मान हासिल कर चुके रहमान को दो अकादमी पुरस्कार, ग्रैमी पुरस्कार, एक बाफ्टा और एक गोल्डन ग्लोब जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। एआर रहमान अपने संगीत से वैश्विक म्यूजिक इंडस्ट्री को प्रभावित और प्रेरित करते रहे हैं। अब हाल ही में, सिंगर के रिश्तेदार ने उनको लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
रिश्तेदार ने बताया कैसे हैं एआर रहमान
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में, अभिनेता से एआर रहमान के स्वभाव को लेकर पूछा तो उन्होंने बताया कि वह काफी रिजर्व है, उन्होंने आगे बताया कि एआर रहमान ज्यादा संयमित और गहरे आध्यात्मिक हैं, जबकि वे खुद उनसे काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि अगर एआर रहमान उत्तर हैं तो मैं दक्षिण हूं। एआर रहमान शांत और बेहद समर्पित हैं, जबकि वह खुद बिल्कुल अलग हैं।
सुनाया यह दिलचस्प किस्सा
उन्होंने एक घटना को याद करते हुए कहा, "मुझे याद है, जब उनकी शादी हुई, तो वे मेरी बहन को हनीमून के लिए एक हिल स्टेशन पर ले गए थे। मैंने उस रात उन्हें फोन किया, उस समय सिर्फ 12 या 1 बजे थे। वे पहले से ही सो रही थीं। मैंने पूछा, 'रहमान कहां हैं?' उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता'। वे दूसरे कमरे में अपनी वीणा का अभ्यास कर रहे थे... वे कुछ रचना कर रहे थे, वे इस तरह के व्यक्ति हैं।"
विज्ञापन
बड़े बजट फिल्मों पर काम करना चाहते हैं एआर रहमान
इस बीच, सिंगर ने हाल ही में द वीक के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें अब मान्यता पाने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है और अब उनका ध्यान बड़े बजट की फिल्मों और गैर-फिल्मी परियोजनाओं पर काम करने पर है, जिसमें वह अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकें।