फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartam Bhugtam: 'कर्तम भुगतम' से जबर्दस्त वापसी को तैयार श्रेयस तलपड़े, पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

Wed, 27 Mar 2024 12:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

'काल' और 'लक' जैसी फिल्में बना चुके सोहम ने  इस फिल्म का निर्देशन  किया है। श्रेयस के अलावा फिल्म में विजय राज, मधु और अक्षा परदासानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी दिखेंगे।
विज्ञापन
कर्तम भुगतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता श्रेयस तलपड़े जल्द ही बड़े पर्दे धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'कर्तम भुगतम' में वे अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते नजर आएंगे। यह फिल्म 17 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Vin Diesel: फिर से दीपिका की यादों में खोए दिखे विन डीजल, तस्वीर साझा कर अभिनेत्री संग बिताए पलों को किया याद

साइकोलॉजिकल थ्रिलर है कर्तम भुगतम
'काल' और 'लक' जैसी फिल्में बना चुके सोहम ने  इस फिल्म का निर्देशन  किया है। श्रेयस के अलावा फिल्म में विजय राज, मधु और अक्षा परदासानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी दिखेंगे। मेकर्स का दावा है कि 'कर्तम भुगतम' एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जो दर्शकों को शुरू से अंत तक अपनी सीटों से बांधे रखेगी। ज्योतिष और कर्म के प्राचीन सार्वभौमिक सत्यों को जोड़ते हुए फिल्म यह बताने की कोशिश करेगी कि कैसे हर काम के कुछ निश्चित परिणाम होते हैं, जैसी कि सदियों पुरानी हिंदी कहावत है कि "जैसा करोगे, वैसा भरोगे"।

सोहम-श्रेयस ने कही यह बात
फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए, निर्देशक सोहम पी. शाह ने कहा, "'कर्तम भुगतम' एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जो कर्म की जटिल कार्यप्रणाली से संबंधित है। हमारी फिल्म ज्योतिष और मानव भाग्य के बीच गहरे संबंध की बात करती है।" मुख्य अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, "मेरे लिए 'कर्तम भुगतम' एक सार्वभौमिक सत्य का प्रतीक है कि जो करोगे वही परिणाम के रूप में सामने आएगा। जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी और इसका बेहद इंटरेस्टिंग टाइटल सुना तो मैं तुरंत फिल्म की ओर आकर्षित हो गया। फ़िल्म की कहानी इसके नाम की तरह ही अनोखी और रोचक है।"
विज्ञापन

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण गांधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट की ओर से किया गया है। इस फिल्म को पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 
Shahid Kapoor: नेपोटिज्म पर शाहिद कपूर का कड़ा प्रहार, बोले- बीएमडब्ल्यू में घूमने से संघर्ष नहीं होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें