अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। दोनों फिल्में एक ही दिन 11 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर रिलीज हुईं। दर्शकों को दोनों फिल्में पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वे फिल्मों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड जगत के सितारे भी फिल्म देखकर रिव्यू कर रहे हैं। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में दोनों फिल्मों को लेकर पोस्ट किया।