फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Aujla: करण औजला कर रहे थे परफॉर्म, दर्शक ने फेंका जूता, बोले- इतना खराब नहीं गा रहा कि जूता फेंका जाए

Sun, 08 Sep 2024 12:57 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी गायक करण औजला के साथ लंदन में एक कॉन्सर्ट के दौरान अप्रिय घटना हो गई। एक शख्स ने उन्हें जूता फेंककर मार दिया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि किसी को कोई दिक्कत है तो सीधे मंच पर आकर बात करें।
 
विज्ञापन
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पंजाबी गायक करण औजला ने पिछले दिनों अपने गाने तौबा तौबा से इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया था। हर दिन बेहिसाब वीडियो बनाए जा रहे थे। अब करण औजला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, एक कॉन्सर्ट के दौरान उन पर एक दर्शक ने जूता फेंक दिया था।

विज्ञापन


Arindam Sil: बंगाली फिल्म निर्माता अरिंदम सिल पर यौन शोषण के आरोप, डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने किया निलंबित

मैं इतना खराब नहीं गा रहा कि जूता फेंका जाए
करण औजला इन दिनों यूके में अपने म्यूजिक टूर से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनका ताजा कॉन्सर्ट लंदन में हुआ, जहां उनके साथ एक दर्शक ने खराब व्यवहार करते हुए जूता फेंक दिया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी आ चुके हैं। जूता लगने के बाद करण ने शो को रोकते हुए पूछा कि जूता मारने वाला कौन था। मैं इतना खराब नहीं गा रहा कि आप मुझे जूता मारें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Akshay Kumar: लगातार फ्लॉप के बावजूद भी नहीं उठा अक्षय से निर्माताओं का भरोसा, कई फिल्मों में आएंगे नजर

किसी को कोई दिक्कत है तो सीधे मंच पर आकर बात करें
एक वीडियो में देखा गया कि जूता मारने वाले शख्स को सुरक्षाकर्मी कॉन्सर्ट वाली जगह से बाहर ले गए थे। करण ने ये भी कहा कि अगर किसी को कोई दिक्कत है तो सीधे मंच पर आकर बात करें। मैं कुछ भी गलत नहीं कर रहा। बता दें कि करण औजला जल्द ही भारत में भी अलग-अलग शहरों में परफॉर्म करेंगे। इंडिया टूर के दौरान वो चंडीगढ़ में 7 दिसंबर को, बेंगलुरु में 13 दिसंबर को, नई दिल्ली में 15 दिसंबर और 18 दिसंबर को और फिर मुंबई में 21 दिसंबर को परफॉर्म करेंगे।

Allu Arjun: पत्नी स्नेहा रेड्डी संग गणपति को घर लाए अल्लू अर्जुन, गणेश चतुर्थी पर किया बप्पा का भव्य स्वागत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें