खाने-पीने के कारोबार में आजमाया हाथ
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कॉमेडी के अलावा खाने-पीने के कारोबार में भी हाथ आजमाया है। ऐसे में क्या आपको पता है कि कपिल शर्मा की नेट वर्थ क्या है और वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक शो के लिए कितनी फीस लेते हैं? आइए जानते हैं उनके बारे में।
कपिल शर्मा का फार्म हाउस
- फोटो : instagram
टीवी के सबसे अमीर अभिनेता
मनी कंट्रोल के मुताबिक 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीन शो से कपिल शर्मा 195 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। आईएमडीबी के मुताबिक नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दो शो करने के बाद कपिल शर्मा की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस तरह से वह टीवी के सबसे अमीर अभिनेता हैं।
आलीशान घर में रहते हैं कपिल
कभी पीसीओ में 500 रुपये की नौकरी करने वाले कपिल शर्मा लग्जरी जिंदगी जीते हैं। पंजाब में उनका एक बेहतरीन घर है। मुंबई में भी उनका एक आलीशान घर है। उनके मुंबई के घर की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। पंजाब वाले उनके घर की कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल के फार्महाउस की कीमत 25 करोड़ रुपये है। वह 5.5 करोड़ रुपये की वैनिटी वैन रखते हैं। इसके अलावा उनके पास कई करोड़ की कारें हैं जिसमें मर्सिडीज बेंज एस350 सीडीआई शामिल है।