पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को 'चंदू चैंपियन' बेहद पसंद आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'आप 'चंदू चैंपियन' को देखना मिस नहीं कर सकते हैं। यह एक शानदार फिल्म है। मैं इस फिल्म को देखते हुए कई बार रोया, हंसा और गर्व महसूस किया।
कबीर खान की बहुचर्चित फिल्म 'चंदू चैंपियन' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को कार्तिक की यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' की भूमिका में शानदार अभिनय किया है। वहीं कल पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने इस फिल्म को देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझ करते हुए इस फिल्म की काफी तारीफ की है।
विज्ञापन
'चंदू चैंपियन' देख कपिल देव रोए
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को 'चंदू चैंपियन' बेहद पसंद आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'आप 'चंदू चैंपियन' को देखना मिस नहीं कर सकते हैं। यह एक शानदार फिल्म है। मैं इस फिल्म को देखते हुए कई बार रोया, हंसा और गर्व महसूस किया। मैं बता नहीं सकता हूं कि इस फिल्म को देखने के बाद मैं क्या महसूस कर रहा हूं। इस फिल्म की कहानी जबरदस्त है'।
सिर्फ स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है 'चंदू चैंपियन'
कपिल देव अपनी बात जारी रखते हुए लिखते हैं, 'मुझे स्पोर्ट्स फिल्में देखना बहुत पसंद है और मैं उनकी सराहना करता हूं, लेकिन यह फिल्म सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है। कार्तिक की यह फिल्म एक इमोशन है। आप इसे देखते हुए कब इस फिल्म से जुड़ जाएंगे आपको पता ही नहीं चलेगा। कबीर खान एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है'।
कार्तिक आर्यन ने किया कमाल का अभिनय
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। कपिल देव ने फिल्म के कास्ट और क्रू की भी जमकर तारीफ की है। कपिल लिखते हैं, 'कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' में कमाल का काम किया है। वे टैलेंट के पॉवरहॉउस है। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को बधाई कि आपने हमें यह फिल्म दिया। अब सब चैंपियन हैं'।