फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Chapter-1: 'कांतारा-2' के मेकर्स की फैंस से अपील, कहा- 'फिल्म देखते हुए दैव का रूप धारण न करें'

Tue, 07 Oct 2025 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter-1: फिल्म 'कांतारा-2' को लेकर दर्शक क्रेजी हैं। बीते दिनों एक दर्शक तो दैव का रूप धरकर सिनेमाघर में इस फिल्म को देखने पहुंचा, जिस पर लोगों का गुस्सा फूटा। लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए 'कांतारा चैप्टर-1' के मेकर्स ने लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। उत्साहित फैंस की अलग-अलग रूप में तस्वीर और वीडियोज सामने आ रहे हैं। बीते दिनों एक फैन दैव रूप धारण कर थिएटर पहुंचा, जिसकी खूब आलोचना भी हुई। दर्शक फिल्म देखने जाते हुए दैवीय पात्रों की नकल न करें, इसे लेकर 'कांतारा-2' के मेकर्स ने दर्शकों से अपील की है। 

विज्ञापन

मेकर्स ने की लोगों से अपील
होम्बले फिल्म्स ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की है कि वे फिल्म देखने जाते वक्त दैव का रूप न धारण करें। इसके अलावा वे इन दैवीय पात्रों की नकल सार्वजनिक रूप से न करें और ऐसे किसी भी कृत्य से बचें, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। मेकर्स ने लिखा है, 'सिनेप्रेमियों और वैश्विक दर्शकों से अपील है, 'धैवराधने कर्नाटक के तटीय क्षेत्र तुलुनाडु में आस्था और सांस्कृतिक गौरव का एक प्रतीक हैं। हमारी फिल्में, कंतारा और कंतारा चैप्टर-1, इसी भक्ति को सम्मानपूर्वक तरीके से दर्शाने और दैवों की महिमा का उत्सव मनाने के उद्देश्य से बनाई गईं। हमने यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की है कि कि धैवराधने के प्रति अटूट भक्ति का सम्मान किया जाए और तुलु भूमि के महत्व और विरासत को दुनिया भर में सफलतापूर्वक प्रसारित किया जाए'।
 

कहा- 'हम आभारी हैं, लेकिन...'
आगे लिखा है, 'फिल्म को मिली इस जबर्दस्त प्रतिक्रिया के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं। हालांकि, हमने देखा है कि कुछ लोग फिल्म के दैवीय पात्रों की नकल कर रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों व समारोहों में अनुचित व्यवहार कर रहे हैं। हमारी फिल्म में दिखाए गए दैव, या दैव पूजा, गहरी आध्यात्मिक परंपरा में निहित हैं और इसका उद्देश्य प्रदर्शन या साधारण नकल करना नहीं है। इस तरह के कृत्य हमारी आस्था को कमजोर करते हैं और तुलु समुदाय की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं।

अपनी जिम्मेदारी को समझें
पोस्ट में आगे लिखा है, 'होम्बले फिल्म्स की जनता और दर्शकों से अपील करती है कि वे दैवीय पात्रों की नकल, अनुकरण या उनका अपमान करने वाले किसी भी कृत्य से बचें। चाहें वह सिनेमा हॉल में हो या सार्वजनिक स्थानों पर। धैवराधान की पवित्र प्रकृति को सदैव बनाए रखा जाना चाहिए। हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे इन पात्रों के आध्यात्मिक महत्व को समझें और जिम्मेदारी से काम करें। यह समझें कि जिस भक्ति का हम उत्सव मनाना चाहते हैं, उससे कभी समझौता न हो या उसे कमतर न आंका जाए। इस अमूल्य सांस्कृतिक विरासत की पवित्रता को बनाए रखने में आपके निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए हम आभारी हैं'।
विज्ञापन

क्यों करनी पड़ी मेकर्स को अपील?
ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे सितारों से सजी 'कांतारा-2' देखने जाते वक्त एक दर्शक ने दैव का रूप धर लिया था। इससे लोगों ने उसे खूब लताड़ लगाई। इसके बाद मेकर्स ने भी दर्शकों से अपील की है कि वे फिल्म देखने जाते वक्त दैव रूप न धारण करें। बता दें कि फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें