Shobitha Shivanna Suicide: कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना हैदराबाद स्थित आवास में मृत पाई गई हैं। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या की है। अभिनेत्री टेलीविजन और सिनेमा में अभिनय के लिए जानी जाती थीं। 30 वर्षीय शोभिता ने कथित तौर पर कल यानी 30 नवंबर की देर रात आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री की मृत्यु के बाद अब कन्नड़ मनोरंजन उद्योग और उनके प्रशंसकों के बीच शोक का माहौल है।