फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: अपनी अगली फिल्म में चिरंजीवी के साथ काम करेंगे श्रीकांत ओडेला? मेगास्टार ने कहानी पर जताई सहमति

Sun, 01 Dec 2024 06:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi-Srikanth Odela: नानी के साथ धूम मचाने के बाद अब श्रीकांत ओडेला मेगास्टार चिरंजीवी को निर्देशित करने की योजना बना रहे हैं। निर्देशक की अगली फिल्म को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं। 
 
विज्ञापन
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chiranjeevi-Srikanth Odela: साउथ के निर्देशक श्रीकांत ओडेला इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म के शीर्षक का आधिकारिक एलान किया था। फिल्म में साउथ सुपरस्टार नानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, इस बीच अब श्रीकांत की अगली फिल्म के बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है। खबर है कि वे एक बार फिर दिग्गज अभिनेता की फिल्म का निर्देशन करेंगे।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी पर जताई गई सहमति
अब, सोशल मीडिया पर श्रीकांत के तीसरे प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा जोरों पर है। हाल ही में आई खबरों के अनुसार, मेगास्टार चिरंजीवी के साथ श्रीकांत की जोड़ी बनने की संभावना है। बताया गया कि श्रीकांत खुद चिरंजीवी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में चिरंजीवी को एक कहानी सुनाई है।
The Great Indian Kapil Show: जब अंतिम संस्कार में पहुंचे चंकी पांडे, परिवार वाले बोले- रोने के मिलेंगे पैसे

चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela
सच होगा श्रीकांत ओडेला का बड़ा सपना?
दिलचस्प बात यह है कि चिरंजीवी को भी श्रीकांत की कहानी पसंद आई और उन्होंने इस परियोजना के लिए अपनी सहमति दे दी है। ऐसे में अगर दोनों एक फिल्म पर काम करते हैं तो युवा निर्देशक का बड़ा सपना पूरा हो जाएगा। अगर यह खबर सच है तो श्रीकांत के लिए अपने करियर की शुरुआत में ही अपने आदर्श अभिनेता के साथ काम करना एक शानदार मौका है।
BB 18: 'वीकएंड का वार' में होगा दोगुना धमाल, सलमान खान के साथ मंच साझा कर कॉमेडी का तड़का लगाएंगे कृष्णा-सुदेश
विज्ञापन

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, इन खबरों पर श्रीकांत ओडेला या चिरंजीवी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बात को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कौन सा प्रोडक्शन हाउस इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्माण कर सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी भी बाकी है। प्रशंसक श्रीकांत ओडेला या चिरंजीवी की ओर से किसी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Bobby Deol: बॉबी देओल ने मनाई 'एनिमल' की पहली एनिवर्सरी, अबरार की दमदार झलक के साथ लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें