फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanishka Soni: 'मेरी कहानी श्रद्धा वालकर जैसी', कनिष्का सोनी ने लिव इन रिलेशनशिप पर किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 20 Nov 2022 05:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कनिष्का सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा वालकर हत्याकांड की चर्चा देशभर में हो रही है। इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए हर कोई अपनी राय रख रहा है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस हत्याकांड पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं, अब 'दीया और बाती हम' की फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। इस दौरान कनिष्का ने अपने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी तुलना श्रद्धा वालकर से की है। कनिष्का सोनी ने कहा कि वह खुद को श्रद्धा वालकर की कहानी से जोड़कर देखती हैं। एक समय वह भी लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उस दौरान एक एक्टर ने उन्हें प्रपोज करके शादी की बात कही थी। जब कनिष्का उस एक्टर के साथ रिलेशन में आईं, तो उन्होंने एक्टर के बिहेवियर में बदलाव देखा। उन्होंने उस एक्टर की शराब पीने की आदत और गुस्से को सहा था, जो नशे में अपना काबू खो देता था।
विज्ञापन

2 of 4
कनिष्का सोनी - फोटो : insta
एक्टर से शादी करना चाहती थीं कनिष्का
कनिष्का सोनी ने बताया कि वह लिव इन रिलेशनशिप के पक्ष में नहीं थीं। जिस फैमिली से वह आती हैं, वहां इस तरह साथ रहने की इजाजत नहीं है। पहले तो उन्होंने एक्टर के साथ लिव इन रिलेशन में रहने से इंकार किया, लेकिन एक्टर ने शादी का वादा करते हुए रिलेशनशिप में आने का दबाव बनाया। कनिष्का लिव इन रिलेशनशिप में एक्टर के साथ रहने लगीं।

यह भी पढ़े: Bollywood Bold Songs: भोजपुरी ही नहीं, बॉलीवुड की इन फिल्मों के गानों के बोल्ड सीन देख उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

3 of 4
कनिष्का सोनी - फोटो : insta
शादी की बात पर एक्टर ने मारा
कनिष्का सोनी ने बताया कि उन्होंने जब शख्स से शादी के बारे में बात की थी। उस दिन एक्टर ने कनिष्का को गुस्से में बहुत मारा था। उस समय कनिष्का अंदर से बहुत डर गई थीं। उन्हें यह विश्वास हो गया था कि गुस्से में किसी दिन एक्टर उन पर जानलेवा हमला भी कर सकता है। उसी रात कनिष्का चुपके से अपना कुछ सामान लेकर घर से भाग निकलीं। कनिष्का ने बताया कि उन्होंने प्यार में लड़कों का केवल गुस्से वाला रूप ही देखा है।

यह भी पढ़े: Indira Gandhi : इंदिरा गांधी पर आधारित इन फिल्मों पर मचा था बवाल, कई सीन्स पर चली थी सेंसर बोर्ड की कैंची
विज्ञापन

4 of 4
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram
कनिष्का की लड़कियों को सलाह
कनिष्का ने कहा कि आज हमारे देश में जो माहौल है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि सब अपने मतलब के लिए साथ आते हैं। कनिष्का ने लड़कियों को सलाह दी है कि किसी इंसान को अच्छे से जानने के बाद ही उसके साथ रहने का फैसला करें। भले ही देश कितना भी आगे बढ़ गया हो, लेकिन लिव इन पर सोच समझकर ही फैसला लें।

यह भी पढ़े: Drishyam 1 vs Drishyam 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 का तहलका, ओपनिंग डे पर कर डाली पार्ट 1 से डबल कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें