फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: ज्ञानवेल राजा के बयान से रजनीकांत के फैंस नाराज, अब 'कंगुवा' के निर्माता ने दी सफाई

Tue, 15 Oct 2024 09:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके प्रमोशन के दौरान फिल्म के निर्माता ज्ञानवेल राजा द्वारा दिए गए एक बयान से रजनीकांत के फैंस काफी नाराज हो गए थे, जिसे लेकर अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। 
विज्ञापन
कंगवा- ज्ञानवेल राजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार सूर्या के फैंस अपने चहेते कलाकार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, 14 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रमोशन के तरीके से फैंस काफी निराश हैं। इसे दूर करने के लिए फिल्म के निर्माता ने ज्ञानवेल राजा ने एक एक्स स्पेस में भाग लिया था, जहां उनके एक बयान ने काफी चर्चा बटोरी। 

विज्ञापन


ज्ञानवेल राजा के बयान ने बटोरी चर्चा 
कंगुवा को लेकर फैंस निर्माता से सवाल पूछ रहे थे। इस दौरान एक फैन ने निर्माता से पूछा कि टीम ने कंगुवा के कलाकारों और क्रू के बारे में औपचारिक घोषणा क्यों नहीं की है? इसका जवाब देते हुए निर्माता ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद काफी विवाद शुरु हो गया। दरअसल ज्ञानवेल ने जवाब देते हुए कहा,"हाल ही में, शीर्ष सितारों के साथ एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई थी। टीम ने कलाकारों के बारे में सभी आधिकारिक घोषणाएं कीं, लेकिन इससे फिल्म को पहले दिन की कमाई में थोड़ी भी मदद नहीं मिली।" इस पर कई फैंस को ये लगा कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'वेट्टैयान' पर कटाक्ष किया है। 
Karwa Chauth 2024: इस साल पहला करवा चौथ मनाने के लिए उत्साहित हैं ये सितारे, चांद बनेगा अटूट प्यार का गवाह
विज्ञापन

रजनीकांत के फैंस द्वारा हुई ट्रोलिंग के बाद ज्ञानवेल राजा ने दी सफाई 
रजनीकांत के फैंस द्वारा उनकी काफी आलोचना होने लगी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जाने लगा। हाल में ही एक साक्षात्कार में ज्ञानवेल राजा ने अपने शब्दों के बारे में स्पष्टता दी। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में खेल खेल में नामक एक हिंदी फिल्म का जिक्र कर रहा था। बड़े सितारों के होने के बावजूद यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। किसी ने मुझसे नहीं पूछा कि मेरा वास्तव में क्या मतलब था। वे अपनी मर्जी से कुछ भी गढ़ रहे हैं।”
विज्ञापन

बरेली में ‘दुल्हनिया ले आएगी’ की शूटिंग करती दिखीं खुशाली कुमार
14 नवंबर को रिलीज होगी 'कंगुवा' 
बताते चलें कि 'कंगुवा' इस साल 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सिरुथाई शिवा ने किया है। फिल्म में सूर्या के अलावा बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। बॉबी इस फिल्म से अपना साउथ डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म एक पीरियड ड्रामा होने वाली है, जिसमें काफी ज्यादा एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म से अब तक जारी हुए पोस्टर, वीडियो में दोनों कलाकारों का बेहद खतरनाक लुक देखने को मिला है। 
नए हेयर स्टाइल में धांसू नजर आए रणबीर कपूर, आलिम हकीम ने साझा किया अभिनेता का नया लुक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें