फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: मीराबाई के मंदिर में कंगना रणौत ने लगाया ध्यान, कहा- मैं आसूंओं से भीग गई

Thu, 24 Oct 2024 08:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने चित्तौड़गढ़ का दौरा किया। इस दौरान वह मीराबाई के मंदिर गईं और वहां भगवान कृष्ण के दर्शन किए। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर वहां के अनुभवों को साझा किया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
 
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुईं। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर इसका जश्न मनाया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाली कुछ तस्वीरें भी साझा की। अब वह राजस्थान पहुंची हैं और वहां पर भगवान कृष्ण के दर्शन किए हैं। दर्शन के बाद अभिनेत्री ने बहुत ही भावनात्मक वर्णन साझा किया है।
विज्ञापन


 

कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
साझा किए भावनात्मक अनुभव
अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी कुलदेवी के दर्शन के बाद चित्तौड़गढ़ पहुंचीं और वहां पर मीराबाई और भगवान कृष्ण के दर्शन किए। दर्शन के बाद अभिनेत्री ने अपनी भावनाएं प्रशंसकों के साथ साझा किया। कंगना ने पोस्ट में अपनी प्यारी तस्वीरों के साथ एक नोट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने मंदिर में अनुभव किए गए पलों के बारे में विस्तार से बताया।
Kamal aur Meena: कृति सेनन के बाद मीना कुमारी के किरदार में ढलने को तैयार कियारा आडवाणी? इस फिल्म से जुड़ा नाम

 

कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने क्या लिखा?
अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी चित्तौड़गढ़, राजस्थान के दौरे के बारे में साझा किया। उन्होंने नोट में लिखा, “अपनी कुलदेवी के मंदिर में दर्शन करने के बाद हम चित्तौड़गढ़ किले में गए और मीरा बाई के महल और उनके मंदिर का दौरा किया। महल प्रभावशाली था और मंदिर दिव्य था। मीरा बाई के मंदिर में भगवान कृष्ण की प्रतिमा की पूजा की जाती है और उनके पैरों में मीरा बाई की एक छोटी मूर्ति है। मैं वहां बैठकर ध्यान कर रही थी। जब मैंने अपनी आंखें खोलीं तो मैंने पाया कि कृष्ण की प्रतिमा की त्वचा गोरी है ना कि उनकी सामान्य काली त्वचा, बहुत नाजुक स्त्रैण हड्डियां और चेहरे की विशेषताएं और सीधे लंबे हल्के भूरे बाल। फिर मैंने मीरा बाई को देखा और महसूस किया कि वह दोनों एक ही व्यक्ति हैं। उस मंदिर में शायद कृष्ण की पूजा मीरा के रूप में की जाती है। इस दृश्य ने मुझे इतनी गहराई से प्रभावित किया कि मेरा चेहरा आंसुओं से भीग गया। वह मीरा नहीं थी वह कृष्ण थे। जब आप उनसे भरे होते हैं तो आप नहीं होते, केवल वह होते हैं।”

 
विज्ञापन

कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रणौत का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री कंगना रणौत को अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में, वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए एक स्वतंत्र निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत कर रही हैं।
Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से हुआ उनके युवा वर्जन का सामना, बोलीं- मुझे ये आईना दिखाने के लिए धन्यवाद!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें