फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से हुआ उनके युवा वर्जन का सामना, बोलीं- मुझे ये आईना दिखाने के लिए धन्यवाद!

Thu, 24 Oct 2024 07:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो में शिल्पा शिरोडकर को एआई की मदद से अपने युवा वर्जन से मिलते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस को आईना दिखाने के लिए धन्यवाद भी दिया। आइए जानते हैं उनके एआई वर्जन ने उन्हें क्या सलाह दी?
विज्ञापन
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम @shilpashirodkar73
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ लगातार अपने दर्शकों को मनोरंजन कर रहा है। शो हमेशा से तीखी नोंकझोक और भावनात्मक पलों को उजागर करता रहा है। हाल ही में इस सीजन के नए प्रोमो शिल्पा शिरोडकर के भावनात्मक पलों को दिखाया गया। इस प्रोमो में शिल्पा को अपने युवा वर्जन से मिलने का अवसर मिला। यह एआई की मदद से संभव हो सका।
विज्ञापन


अपने युवा वर्जन से मिलीं शिल्पा
यह पहली बार नहीं है जब बिग बॉस  में ‘एआई’ को उपयोग किया गया है। प्रीमियर के दौरान, तकनीक की मदद से शो के होस्ट सलमान खान को अपने अतीत और भविष्य के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। अब कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो साझा किया, जिसमें शिल्पा को उनके युवा वर्जन से बात करते हुए देखा जा सकता है। शिल्पा के एआई वर्जन को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘बिग बॉस, सबसे पहले, उसकी तुलना मुझसे करना बंद करें। जो दूसरों को रुलाती थी, उसने खुद कब रोना शुरू कर दिया? शिल्पा की खुद की एक आवाज है, सोच है, राय है और अगर ये सब नहीं है तुम्हारे पास तो फिर तुम शिल्पा शिरोडकर नहीं हो।’
Khesari Lal Yadav: खेसारी के नए गाने 'दीवाना बदमाश हो जाई' की झलक देख, सोशल मीडिया पर प्रशंसक हुए दीवाने
विज्ञापन


शिल्पा ने कहा- ये मैं अपने लिए करना चाहती हूं
इसके बाद शिल्पा ने अपने आंसू पोंछते हुए कहा, मुझे ये आईना दिखाने के लिए धन्यवाद! मैं ये अपने लिए करना चाहती हूं, अपनी बेटी के लिए करना चाहती हूं।’ 

अविनाश से हुई थी नोंकझोक
‘बिग बॉस 18’ के हालिया एपिसोड में से एक में, शिल्पा खाने को लेकर एक साथी प्रतियोगी अविनाश मिश्रा से भिड़ गईं। शिल्पा ने अविनाश से घरवालों के लिए नॉन-वेज खाने के विकल्प मांगे। हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह केवल बुनियादी राशन ही देंगे। इसके बाद दोनों में काफी नोंकझोक हुई। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता गया, शिल्पा बहुत परेशान हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। इस कठिन क्षण के दौरान चुम दरंग सहित अन्य प्रतियोगी उन्हें सांत्वना देने आएं।
Kamal aur Meena: कृति सेनन के बाद मीना कुमारी के किरदार में ढलने को तैयार कियारा आडवाणी? इस फिल्म से जुड़ा नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें