फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: चुनावी जंग से पहले कंगना को लड़नी होंगी और भी लड़ाइयां, पुराने ट्वीट की वजह से हो रही हैं ट्रोल

Mon, 25 Mar 2024 11:47 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना अब सिनेमा के अलावा राजनीति में भी उतर रही हैं। वे हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कंगना ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया है।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री  कंगना रणौत बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे सिनेमा के अलावा समाज और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी हमेशा खुलकर बातें करती हैं। कंगना अब सिनेमा के अलावा राजनीति में भी उतर रही हैं। वे हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कंगना ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया है। वहीं कंगना ने वर्षों पहले एक ट्वीट किया था जिसकी वजह से अभिनेत्री एक बार फिर से ट्रोलिंग की शिकार हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला---
विज्ञापन


हिमाचल से चुनाव नहीं लड़ेंगी 
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दे चुकी कंगना रणौत अब राजनीति में भाग्य आजमाने जा रही हैं। कंगना के चाहने वाले जहां इस बात से काफी खुश हैं वहीं कुछ यूजर्स उन्हें उनकी पुरानी ट्वीट की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। कंगना ने उस ट्वीट में लिखा था, 'मैं राजनीति में उतरना चाहती हूं, लेकिन मैं हिमाचल प्रदेश से चुनाव नहीं लड़ना चाहती हूं।'

होली के रंग में डूबा बॉलीवुड, देखें त्योहार का हुड़दंग
विज्ञापन


मैं 'क्वीन' हूं, कुछ बड़ा करूंगी 
कंगना रणौत ने ट्वीट में आगे लिखा था, 'हिमाचल प्रदेश की आबादी मुश्किल से 60 से 70 लाख है। वहां न तो गरीबी है और न अपराध है। अगर मैं राजनीति में आती हूं तो मैं ऐसे राज्य से चुनाव लड़ना चाहूंगी जहां जटिलताएं हों, जहां के लोगों के लिए काम करते हुए मुझे रानी जैसा महसूस हो। आप जैसे लोग इस बात को नहीं समझ सकते हैं।'
विज्ञापन


OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा कोर्टरूम ड्रामा से लेकर रोमांस तक का मजा, रवीना-रजनीकांत का चलेगा जादू

अब हो रही हैं ट्रोल 
कंगना रणौत अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अभिनेताओं और राजनेताओं के बारे में आपको एक बात जाननी चाहिए, वे हमेशा सार्वजनिक रूप से जो कहते हैं उसके ठीक विपरीत करते हैं। कंगना भी वही कर रही हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'कंगना अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा उनके अंदर नेताओं वाले गुण हैं बोलकर अपनी बातों से पलट जाना। अब वे सही जगह जा रही हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें