फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: क्या चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड से संन्यास लेंगी कंगना रणौत? अभिनेत्री ने किया बड़ा दावा

Sun, 19 May 2024 02:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। एक बातचीत में उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्मों में काम करने के बाद अब राजनीति का रुख कर लिया है। बड़े ही जोर-शोर के साथ वह चुनाव प्रचार में लगी हैं। अभिनेत्री अपने बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में भी बनी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब उनसे पूछा गया क्या वह चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड छोड़ देंगी? इसपर अभिनेत्री ने जवाब दिया, ‘हां।’ बता दें कि अभिनेत्री के द्वारा किया गया यह एक बड़ा दावा है। 
विज्ञापन


बॉलीवुड को बताया झूठा
एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि बॉलीवुड एक गलत धारणा पैदा करता है। उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कंगना ने कहा, ‘फिल्मी दुनिया झूठी है, वहां पर सब कुछ फर्जी है। वह एक अलग तरह का माहौल पैदा करते हैं। यह एक नकली बुलबुले की तरह चमकदार दुनिया है और यही इसकी सच्चाई है।’ 
इब्राहिम की सादगी ने लुटा फैंस का दिल, बोले- स्टारकिड वाले नखरे नहीं
विज्ञापन



निर्देशक नहीं चाहते की कंगना बॉलीवुड छोड़े
कंगना ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर वह बॉलीवुड छोड़ती हैं तो बहुत सारे लोगों का दिल टूट जाएगा। अभिनेत्री ने कहा कि बहुत सारे निर्देशक हैं जो उनके इस विचार से परेशान हैं, वह नहीं चाहते की अभिनेत्री बॉलीवुड छोड़ दें। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत सारे निर्देशक कहते हैं कि हमारे पास अच्छी अभिनेत्री है, प्लीज मत जाओ। मैं अच्छा अभिनय करती हूं।’
विज्ञापन


अधूरी परियोजनाओं को पूरा करेंगी कंगना
इससे पहले कंगना रणौत ने एक साक्षात्कार में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की थी और कहा था कि वह उन परियोजनाओं को पूरा करना चाहती हैं। अभिनेत्री ने कहा था, ‘मेरे पास कई फिल्में हैं, जिसमें ‘इमरजेंसी’, ‘सीता: द इनकारनेशन’, ‘नटी बिनोदिनी’ जो एक बायोपिक है, और माधवन के साथ एक थ्रिलर शामिल है। मैं इन परियोजनाओं को पूरा करना चाहती हूं।’
Love And War: संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के लिए तैयार किया गाना, बोले- इस ट्रैक के बिना अधूरी होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें