फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 2: निर्देशक शंकर ने बताया 'इंडियन 2' को दो भागों में बांटने का कारण, एडिटिंग के दौरान हुआ था कुछ ऐसा

Wed, 26 Jun 2024 04:02 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

28 साल बाद कमल हासन की फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल रिलीज होने वाला है। हाल ही में, निर्देशक शंकर ने 'इंडियन 2' को दो भागों में बांटने की वजह बताई है।
विज्ञापन
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमल हासन की नई फिल्म 'इंडियन 2' रिलीज होने वाली है। 28 साल बाद फिल्म का सीक्वल देखने के लिए कमल के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है, जिसने दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में, फिल्म के निर्देशक शंकर ने 'इंडियन 2' को दो भागों में बांटने को लेकर बात की है।

विज्ञापन


निर्देशक शंकर ने दी अहम जानकारी
'इंडियन 2' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कमल हासन ने बताया था कि वो 'इंडियन' में काम करना नहीं चाहते थे। वहीं, फिल्म के निर्देशक शंकर ने भी अपनी इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात बताई थी, जिसे हम आपके सामने रखने जा रहे हैं। दरअसल, शंकर ने 'इंडियन 2' को दो भागों में बांटने की योजना बनाई है और 'इंडियन' फिल्म का तीसरा भाग भी आएगा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि जब फिल्म की एडिटिंग की जा रही थी तो इसका हर सीन काफी अच्छा लग रहा था और वो कहानी के सार से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। इसलिए इसे दो भागों में बांट दिया गया है।

Sharvari Wagh: 'हीरामंडी' में शर्मिन को देख शरवरी ने कह दी दिल की बात, करियर के शुरुआती दिनों का किया जिक्र
विज्ञापन


शंकर ने बताया पहले और दूसरे भाग में अंतर
शंकर ने 'इंडियन' और 'इंडियन 2' में फर्क बताते हुए कहा कि पहले भाग की कहानी केवल एक ही राज्य के आस-पास घूमती थी और दूसरे भाग की कहानी सभी राज्यों में चलती है। ऐसे में 'इंडियन 2' में एक लंबी कहानी देखने को मिलती है। बता दें कि यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। 
विज्ञापन


Kumar Sanu: अमिताभ की राह चले कुमार सानू, बिना उनकी मर्जी के गायक की आवाज नहीं कर पाएंगे कॉपी

ये कलाकार आएंगे नजर
'इंडियन 2' में कमल हासन के साथ-साथ प्रिया भवानी शंकर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, समुथिरकानी और ब्रह्मानंदम ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट फिल्म्स द्वारा किया गया है। इसका संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है।

Tahira Kashyap: 'शर्माजी की बेटी' के लिए प्रोड्यूसर की खोज रही चुनौतीपूर्ण, ताहिरा कश्यप ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें