फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने नेटफ्लिक्स के सीईओ के लिए रखा शानदार लंच, तस्वीरें साझा कर टेड सारंडोस का जताया आभार

Fri, 08 Dec 2023 09:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते है। अब हाल ही में, अभिनेता ने नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस के लिए एक शानदार लंच की मेजबानी की।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर और टेड सारंडोस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते है। अब हाल ही में, अभिनेता ने नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस के लिए एक शानदार लंच की मेजबानी की। 'आरआरआर' अभिनेता ने अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। टेड ने मेगास्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण से हैदराबाद स्थित उनके आवास पर भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


जूनियर एनटीआर ने अपने हैदराबाद स्थित घर पर किया भोजन का आयोजन
हाल  ही में, जूनियर एनटीआर ने नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस के साथ तस्वीरों की एक साझा साझा की। तस्वीरों के साथ, उन्होंने उनकी मेजबानी करने में सक्षम होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक नोट भी साझा किया। उन्होंने लिखा, "दोपहर के भोजन के लिए आपकी और आपकी टीम की मेजबानी करना बहुत खुशी की बात थी, टेड सारंडोस। हमने साथ में बातचीत का आनंद लिया। फिल्मों और भोजन के प्रति हमारे प्यार का आनंद लेते हुए दोपहर एक साथ बिताया।"



सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
बता दें कि इससे पहले टेड सारंडोस ने मेगास्टार चिरंजीवी और राम चरण के हैदराबाद स्थित आवास का अचानक दौरा किया था। उनके साथ उनकी टीम भी थी और उन्होंने दिग्गज अभिनेता के परिवार के साथ एक आनंद पल को गुजारा था। जूनियर एनटीआर टेड सारंडोस के लिए भोजन की मेजबानी कर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी जूनियर एनटीआर के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और अभिनेता की खूब सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


Brahmastra 2: देव के रोल में रणवीर का नाम फाइनल होने की ये है सच्चाई, फैक्ट चेक में झूठी निकली वायरल खबर
विज्ञापन



इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमाम हिट फिल्में देने के बाद जूनियर एनटीआर अगली बार फिल्म 'एनटीआर 30' में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म से उनके साथ जान्हवी कपूर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें