विजय वर्मा को उनके विलेन के किरदार के लिए जाना जाता है। विजय वर्मा ने अपने किरदारों को लेकर की गई बात में बताया कि उनके निगेटिव करिदारों के कारण महिलाएं उनसे डरती हैं। गायिका सुनिधि चौहान ने विजय को 'पिंक' में देखकर कहा कि आप मुझसे दूर ही रहें।
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
नेगेटिव किरदार के कारण पसंद नहीं करते लोग
मुंबई में एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान विजय ने बताया कि उनके नेगेटिव किरदार का उन पर बहुत प्रभाव पड़ा है। लोग उनके नेगेटिव किरदारों के कारण उन्हें पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि पिंक फिल्म में भी उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। उनके किरदार महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं, इस कारण रियल लाइफ में महिलाएं उनसे डरती हैं।
Sunny Deol Net Worth: फिल्मों में ही नहीं नेट वर्थ में भी सनी पाजी ने काटा है गदर, अरबों के मालिक हैं अभिनेता
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
किरदार के कारण महिलाएं मुझसे डरती हैं
कई सारी खूबसूरत लड़कियों और उनकी माताओं ने मुझसे कहा कि वह मुझसे डरती हैं। इससे मैं परेशान होता हूं। मेरे ये किरदार पिंक फिल्म से ही शुरू हुए। फिल्म में विजय का किरदार बहुत ही छोटा था। हालांकि, इस किरदार का प्रभाव लोगों पर बहुत अलग सा पड़ा। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सभी महिलाएं उनसे डर रही थीं, इसी दौरान सुनिधि चौहान को भी बुलाया गया था।
Priya Tendulkar: रजनी बन घर-घर मशहूर हुईं प्रिया तेंदुलकर, मॉडलिंग से लेकर न्यूज रीडिंग तक हर किरदार में चमकीं
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
सुनिधि चौहान ने कहा था 'मुझे आपसे डर लगता है'
विजय वर्मा ने कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी आंखों में भी आंसू आ गए थे। उन्होंने कहा, मैं सुनिधि से बात करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा, 'आप मेरे पास मत आइए, मुझे आपसे डर लगता है'। उस समय मुझे लगा, 'ये क्या हुआ'। इसके बाद निर्देशक उन्हें अपने साथ ले गए और उन्होंने फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की थी। इसके बाद विजय ने फिल्म में अपने किरदारों को लेकर कुछ बदलाव भी किए।