दमदार पोस्टर रिलीज
कार्तिकेय को हिंदू धर्म में ज्ञान और विजय के देवता माना जाता है। सामने आए पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'शिव के पुत्र। पार्वती का गौरव। हमेशा रहने वाले सेनापति। एक बार फिर त्रिविक्रम के साथ। पोस्टर पर त्रिशूल बना हुआ है। किसी किरदार की झलक पोस्टर में साझा नहीं की गई है।
फिल्म की कहानी का आधिकारिक एलान बाकी
पोस्टर में युद्ध से बर्बाद और आग की लपटों से घिरा एक नजारा दिख रहा है, जिसके बीचों-बीच एक विशाल त्रिशूल है। विज़ुअल डिटेल और कैप्शन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) पर आधारित है। मेकर्स ने अभी तक इस प्रोजेक्ट की कहानी या इससे जुड़ी पौराणिक प्रेरणा के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
दूसरी बार साथ काम कर रहे त्रिविक्रम और जूनियर एनटीआर
बता दें कि जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2018 में आई फिल्म 'अरविंदा समेथा वीरा राघव' में काम किया था। जूनियर एनटीआर की नई फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत होगा। मेकर्स ने अभी ज्यादा डिटेल्स साझा नहीं की हैं। फिलहाल, पोस्टर देखकर एनटीआर के फैंस उत्साहित हैं।