बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दशकों से वह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी है। वह अपनी अभिनय क्षमता के अलावा अनुशासन के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में वह क्रिकेटर शिखर धवन के चैट शो में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बैंकॉक यात्रा से जुड़ी एक घटना के बारे में बताया, जिसने उन पर गहरा प्रभाव डाला और उन्हें विनम्रता का मूल्य सिखाया।
शिखर धवन का चैट शो में पहुंचे थे अक्षय
हाल में ही क्रिकेटर शिखर धवन का चैट शो लाइव हुआ है। इसमें वह सितारों के साथ गपशप करते नजर आएंगे। इसके पहले एपिसोड में अभिनेता अक्षय कुमार ने शिरकत की थी। इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती मजाक किया। इस बीच अभिनेता ने विनम्रता के महत्व को लेकर बात की। उन्होंने इसकी महत्वता पर जोर देते हुए बैंकॉक में हुई एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने वहां के आरटीओ अधिकारी को टक्कर मार दी थी।
'इश्क-विश्क' गर्ल की सादगी पर फिदा हुआ फैंस का दिल
बैंकॉक में दिखी भारतीय संस्कृति
अभिनेता ने बताया कि शुरू से ही उनकी पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी। उनके पिता ने इसे समझ कर कम उम्र में ही उन्हें बैंकॉक जाने दिया। उन्होंने बताया कि अभिनेता बन जाने के बाद, जब एक बार वह बैंकॉक गए थे तो उनके आगमन पर बेहद सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया था। लोग हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार कर रहे थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति को समझने और अपनाने के लिए बैंकॉक की तारीफ की। अभिनेता ने कहा कि यह उन्हें काफी खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला अनुभव रहा।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें वायरल, पुलिस की वर्दी में दहाड़ते नजर आए अजय
बैंकॉक की इस घटना ने विनम्रता सिखाई
बैंकॉक की एक और घटना याद करते हुए, अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे एक घटना याद है जिसने मुझे विनम्रता और झुकने का महत्व बताया, आप जब खुद को विनम्र बनाते हैं, तो आप किसी भी चुनौती या बाधा से निपट सकते हैं। एक बार मैं बाइक चलाते समय गलती से एक आरटीओ अधिकारी की बाइक से टकरा गया था, जिससे हम दोनों गिर गए। इससे मैं काफी डर गया था,मैंने तुरंत माफी मांगी। उस अधिकारी ने मेरी बाइक को उठाने में मेरी मदद की और मुझे सलाह दी कि मैं धीरे और सावधानी से गाड़ी चलाऊं।"
Riddhima Sahni: बेटी को सोशल मीडिया पर नहीं रहने देना चाहती रणबीर कपूर की बहन, रखती हैं अकाउंट पर नजर
जॉली एलएलबी3 में आएंगे नजर
बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल में ही अक्षय, टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आए थे। इसके अलावा वह अभिनेता अरशद वारसी के साथ 'जॉली एलएलबी 3' में भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वह तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक में भी काम कर रहे हैं।
Gauahar Khan: गौहर खान के पति को भारी पड़ गई इंस्टाग्राम स्टोरी, लोग इस वजह से कर रहे हैं ट्रोल