फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehran: 'कहानी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत', स्वतंत्रता दिवस पर आ रही ‘तेहरान’ के बारे में बोलीं कावेरी दास

सार

John Abraham Starrer Tehran: जॉन अब्राहिम की फिल्म तेहरान 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसी बीच ओटीटी प्लेटफाॅर्म की हिंदी बिजनेस हेड कावेरी दास ने फिल्म के कंटेंट को लेकर बात की है।
विज्ञापन
तेहरान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘तेहरान’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी पर रिलीज होगी। ये सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि इस फिल्म में देशभक्ति और जासूसी के साथ कुछ मुश्किल सवाल भी जुड़े हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य के साथ मानुषी छिल्लर, मधुरिमा तुली और अभिजीत लाहिरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में ओटीटी प्लेटफाॅर्म की हिंदी बिजनेस हेड कावेरी दास ने कहा कि आज की ऑडियंस अब सच्ची और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां देखना चाहती है। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी दर्शकों की पसंद कैसे बदल रही है, प्लेटफॉर्म की प्लानिंग क्या है और अच्छी कहानी क्यों सबसे जरूरी होती है।

विज्ञापन


'हम ऐसी कहानियां दिखाना चाहते हैं जो सिर्फ टाइमपास न हों..'
कावेरी कहती हैं, 'हम ऐसी कहानियां दिखाना चाहते हैं जो सिर्फ टाइमपास न हों, बल्कि सोचने का मौका दें और हमारे समय की सच्चाई को छुएं। 'तेहरान' एक हाई-स्टेक्स जियो-पॉलिटिकल थ्रिलर है, जो छाया में रहकर काम करने वाले उन लोगों की कहानी है जो देश के लिए खुद को कुर्बान करते हैं।'

ये खबर भी पढ़ें: Tara Sutaria: हाथों में हाथ डाल साथ निकले तारा और वीर, भीड़ से बचते-बचाते दोनों ने साथ किया डिनर
Trending Videos

जॉन अब्राहिम और कावेरी दास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कावेरी मानती हैं कि इस फिल्म में एक ऐसा किरदार है जो एक कठिन सवाल उठाता है। क्या वह देश की सेवा कर रहा है या उसे धोखा दे रहा है? उन्होंने कहा, 'हमने जब 'तेहरान' को चुना, तो उसमें सिर्फ एक कहानी नहीं देखी, बल्कि एक ऐसा विचार पाया जो आज के वक्त से बहुत जुड़ा हुआ है।'

'कहानी सबसे पहले आती है'
यह पूछा जाने पर कि वह हिंदी स्ट्रैटेजी बनाते वक्त सबसे पहले किस चीज पर ध्यान देती हैं? कावेरी ने साफ कहा, 'हमारे लिए सब कुछ कहानी से शुरू होता है। अगर कंटेंट कमजोर है तो सब्सक्राइबर या रिटेंशन कुछ मायने नहीं रखते। एक सच्ची, अच्छे इरादों से कही गई कहानी अपने आप लोगों से जुड़ जाती है।'

'अब ऑडियंस बदल चुकी है'
कावेरी का मानना है कि अब ऑडियंस की प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं। 'अब लोग सिर्फ चेहरों से नहीं, कहानियों की सच्चाई से जुड़ते हैं। स्टार पावर एक हद तक ध्यान खींच सकती है, लेकिन अगर कहानी में गहराई नहीं है तो ऑडियंस रुकती नहीं है।'

 

जॉन - फोटो : एक्स
वह आगे बताती हैं, 'आज की ऑडियंस बहुत संवेदनशील और समझदार है। वह सामाजिक मुद्दों से लेकर थ्रिलर तक, हर तरह की कहानियां देखती है। उसे सिर्फ ग्लैमर या मसाला नहीं चाहिए, उसे ऐसी कहानियां चाहिए जिनमें भाव हो, सोच हो और कुछ असली हो।'

'जो सच्चा होता है, वही जुड़ता है' 
जब हमने पूछा कि उनके प्रोजेक्ट्स में ऐसा क्या होता है जो लोगों को जोड़ता है, तो कावेरी ने कहा, 'हम हर शो में एक असली भावना खोजते हैं। कभी-कभी हमें चमक-धमक कम मिलती है, लेकिन जो इमोशनल गहराई होती है, वही सबसे ज्यादा असर छोड़ती है।'

उनके मुताबिक, 'जब कोई शो देखकर लोग बात करते हैं, या उससे भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं, तो वह एक्टिंग या स्टार कास्ट की वजह से नहीं होता, बल्कि उस सच्चाई की वजह से होता है जो कहानी में महसूस होती है।'
विज्ञापन

जॉन अब्राहिम - फोटो : एक्स
एक्शन करते दिखे जॉन
फिल्म 'तेहरान' का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज किया गया है। फिल्म को सच्ची घटना पर आधारित बताया जा रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में आवाज आती है, 'ये इंटरनेशनल मैटर है, तीन देशों में ब्लास्ट हुआ है। ये आतंकवादियों का काम है और हमें इन्हें बेनकाब करना होगा। कहां है राजीव कुमार'? इसके बाद जॉन अब्राहम की झलक दिखाई देती है। पुलिस ऑफिसर वाले तेवर के साथ वे एक्शन अवतार में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें