फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Malviya: ईशा मालवीय को किस करते दिखे अभिषेक कुमार, ब्रेकअप के बाद गाने के पोस्टर में दिखी नजदीकियां

Sat, 02 Aug 2025 01:51 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ni Tu Baar Baar Song Poster Out: 'बिग बॉस 17' फेम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के गाने का पोस्टर जारी किया गया है। दोनों के गाने नि तू बार-बार के टीजर के बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
ईशा मालवीय-अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम- @sachdevaakhilnasha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 17' से चर्चित हुए टीवी की दुनिया के दो पॉपुलर सितारे- ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार अब एक बार फिर साथ नजर आने जा रहे हैं। इस बार ये जोड़ी एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘नि तू बार-बार’ में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में है। हाल ही में इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, जिसने फैन्स के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


एक दूसरे के करीब नजर आए ईशा-अभिषेक
गाने के पोस्टर में ईशा और अभिषेक की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। ईशा के माथे को अभिषेक चूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को एक दूसरे के करीब देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। बता दें गाने का टीजर कल रिलीज किया जाएगा। 
 
Trending Videos

गाने के पोस्टर पर यूजर्स के रिएक्शन
दोनों को एक बार फिर से एक दूसरे के साथ देखकर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया। ब्रेकअप के बाद दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को गाने का पोस्टर काफी पसंद आया। एक यूजर ने लिखा- इसी कमबैक का हम इंतजार कर रहे थे। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यही कारण है अभिषेक को देखने का। बहुत सारे लोगों को दोनों की केमिस्ट्री भी पसंद आई।

विज्ञापन

अभिषेक-ईशा - फोटो : एक्स
दोनों के वीडियो ने मचाया था धमाल 
कुछ दिन पहले अपने गाने की शूटिंग के दौरान दोनों एक साथ एक ही कार में नजर आए थे। जैसे ही दोनों ने मीडिया के कैमरों को देखा था, तो तुंरत अपना मुंह छुपा लिया था। इसके बाद ईशा ने अभिषेक के साथ इसी वीडियो के बारे में पूछे जाने पर बात को इधर-उधर घूमा दिया था। उन्होंने कहा था हमारे देश में बहुत सारे मुद्दे हैं जिनके बारे में बात की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें