नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से साफ मना करने की बात तो लेकर 81 वर्षीय जो बिडेन ने रविवार को इसकी घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुनाव लड़ने की दौड़ छोड़ने का फैसला कर लिया है और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपनी डिप्टी हैरिस का समर्थन किया है।
जो बाइडेन ने सोशल पोस्ट पर लिखा था, ''आज मैं कमला हैरिस को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देना चाहता हूं। डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एकजुट होकर ट्रंप को हराने का समय आ गया है।''
जो बिडेन के इस पोस्ट के बाद से ही कई राजनेताओं और हॉलीवुड स्टार्स की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने पर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''मैं राष्ट्रपति बाइडेन को कई सालों से जानता हूं। वह एक महान व्यक्ति हैं और वह जो कुछ भी करते हैं उसमें अपने देश के प्रति उनका प्यार नजर आता है। राष्ट्रपति के रूप में, वह कनाडाई लोगों के सच्चे भागीदार हैं।''
वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद बाइडेन की प्रशंसा की करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ''जो बाइडेन अमेरिका के सबसे परिणामी राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं। साथ ही मेरे लिए एक प्रिय मित्र और भागीदार भी रहे हैं। आज, हमें यह भी याद दिलाया गया है कि वह देशभक्त हैं।''
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ''जो बाइडेन के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और हमेशा रहेगी। पिछले 22 वर्षों से उन्होंने दुनिया भर में अमेरिकी नेतृत्व को बहाल किया है और राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मैं अगले छह महीनों में उनके साथ उस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उत्सुक हूं।''
अभिनेत्री और सिंगर लिंडा कार्टर ने भी जो बाइडेन के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''धन्यवाद आपकी इस सेवा के लिए। आपने अमेरिका के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है।''
फिल्म मेकर जॉन फेवरू ने लिखा, ''इस महान और निस्वार्थ निर्णय के लिए। एक राष्ट्रपति ने वही किया, जो वह पिछले चार वर्षों से करते आ रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी लोगों की बात सुनी और देश के हितों को आगे रखा।''