फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Trailer: छात्रों की आपराधिक साजिश और कैंपस राजनीति से ओत-प्रोत है 'जेएनयू', फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी

Mon, 17 Jun 2024 04:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अक्सर गंभीर मुद्दों को दिखाती कई फिल्में बन चुकी हैं। इसी कड़ी में निर्देशक विनय शर्मा 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें कॉलेज स्टूडेंट्स का वो चेहरा दिखाया जाएगा, जो रोमांस से दूर राजनीति के बारे में क्या सोचता है और क्या करना चाहता है, इस पर फिल्म होगी। फिल्म का नाम 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, रवि किशन, सिद्धार्थ बोडके, विजय राज, रश्मि देसाई, अतुल पांडे और शिवज्योति राजपूत जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद 21 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद आखिरकार जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। विवादित कहानी वाली इस फिल्म ने अपने ट्रेलर की वजह से और भी चर्चा बटोरी है। यह ट्रेलर दर्शाता है कि कॉलेज कैंपस में मार्क्सवादी विचारधारा किस तरह हावी है।
विज्ञापन

3 of 5
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

4 of 5
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

'जेएनयू' के ट्रेलर में फिल्म की कहानी की एक झलक पेश की गई, जिसमें विरोध प्रदर्शन के दृश्य, आपराधिक साजिश के आरोप, राजद्रोह के आरोप और आतंकवाद समर्थक भावनाओं का चित्रण दिखाया गया। यह एक ऐसे विचार को दिखाता है, जो जेएनयू की आंतरिक कार्यप्रणाली में गहराई से उतरता है, जहां दो पार्टी के नेता सत्ता के लिए निरंतर संघर्ष में लगे रहते हैं और वैचारिक झगड़े और राजनीतिक पैंतरेबाजी को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के कलाकारों में उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, रवि किशन, पीयूष मिश्रा, विजय राज, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल और कई अन्य नाम शामिल हैं। दर्शक भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kairvina Sharma: 'गदर' के निर्देशक की बिटिया का कमाल, इंटरनेट पर छाया कैरविना का गाना 'ब्रोकन 'ट्रीहाउस'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें