ये सितारे आएंगे नजर
देवांशु सिंह के निर्देशन में बन रही सीरीज में राम कपूर, स्कंद ठाकुर, सलोनी बत्रा और पंजाबी रैपर प्रभ दीप जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। अमित त्रिवेदी और आजादी रिकॉर्ड्स इसके साउंडट्रैक्स कंपोज करेंगे। सीरीज का लोगो साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, 'हर गली में मचेगी खलबली। जियो सिनेमा पर जल्द आ रही है सीरीज'।