फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: खुद को जिहादी कहे जाने पर बोले जावेद अख्तर - 'नर्क में चला जाऊंगा पर पाकिस्तान नहीं'

Sun, 18 May 2025 08:13 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar Slams Pak: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते कि वो जिहादी हैं, पाकिस्तान चले जाएं। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स- @Javedakhtarjadu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब गीतकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया है। इस बयान से जावेद एक बार फिर से मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग उन्हें गालियां देते हैं और पाकिस्तान चले जाने के लिए बोलते हैं। इस पर लेखक ने करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन


जावेद अख्तर ने कहा कि लोग गालियां देते हैं
लेखक और गीतकार जावेद अख्तर हाल ही में मुंबई में राजनेता संजय राउत की किताब 'हेवन इन हेल' के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस कार्यक्रम के दौरान गीतकार ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'मेरे ट्वीट को देखिए, इसमें बहुत सारी गालियां हैं, मुझे दोनों तरफ से गालियां आती है, बहुत से लोग मेरी तारीफ करते हैं, लेकिन यह सच है कि दोनों तरफ के लोग मुझे गाली देते हैं। इधर का कट्टरपंथी भी गाली देता है और उधर का भी। यह हकीकत है। अगर उनमें से कोई भी गाली देना बंद कर दे, तो मुझे चिंता होगी कि मैं क्या गलती कर रहा हूं।’
 



यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: अनुपम खेर ने दिखाई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की स्टारकास्ट, लिखा- बाकी लोग हमारे साथ हैं 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जावेद अख्तर - फोटो : PTI
मैं पाकिस्तान नहीं, नर्क जाना पसंद करूंगा
आगे बातचीत में जावेद अख्तर ने अपने बेबाक अंदाज में कहा, ‘एक तरफ कुछ लोग कहते हैं कि तुम काफिर हो और नर्क में चले जाओ। वहीं, दूसरी तरफ कहते हैं कि तुम जिहादी हो और पाकिस्तान चले जाओ। ‘अगर मुझे पाकिस्तान या नर्क में से कोई एक चुनने का मौका मिले, तो मैं नर्क जाना पसंद करूंगा।’

यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: बाबिल को मिला इरफान जैसा मौका, बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए सुतापा ने कही ये बात

जावेद अख्तर के बारे में 
जावेद अख्तर सिर्फ हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक ही नहीं, बल्कि वह एक कवि भी हैं। उन्होंने ‘सीता और गीता’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी शानदार फिल्मों के स्क्रिप्ट और डायलॉग्स लिखे हैं। इसके अलावा उन्होने ‘तेजाब’, ‘1942: अ लव स्टोरी’, ‘बॉर्डर’ जैसी जबरदस्त फिल्मों के लिए गीत भी लिखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें