फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan: इरफान के बेटे बाबिल ने लिया फिल्मों से ब्रेक, मां सुतापा ने जताई खुशी; बोलीं- ‘वेकेशन पर जाएंगे’

सार

Sutapa Sikdar reaction on Babil Khan Break: इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने फिल्मों से ब्रेक की घोषणा कर दी है। मामले पर अमर उजाला ने उनकी मां सुतापा सिकदर से एक्सक्लूसिव बातचीत की…
विज्ञापन
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@babil.i.k
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इरफान खान के बेटे और बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान ने फिल्मों से ब्रेक की अनाउंसमेंट की है। बाबिल ने शनिवार शाम एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


मेरा बच्चा ब्रेक डिजर्व करता है
बाबिल के इस ब्रेक की अनाउंसमेंट पर अमर उजाला ने उनकी मां सुतापा सिकदर से एक्सक्लूसिव बात की। सुतापा ने कहा, ‘हर मां चाहती है कि उसका बच्चा खुश रहे... मेरा भी बस यही ख्वाब है। मेरा मानना है कि हर बच्चा एक अच्छा ब्रेक डिजर्व करता है। मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा एक खूबसूरत हॉलीडे पर जाए, खुद के लिए थोड़ा वक्त निकाले। हम विदेश जा रहे हैं छुट्टियों पर...और वो पूरी तरह से ये सुकून डिजर्व करता है।’

सुतापा ने आगे कहा, ‘जहां तक उसके फैसलों की बात है... क्या मैं खुश हूं? पता नहीं, रिएक्शन क्या होना चाहिए... लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि अगर कुछ उसके लिए काम नहीं आया या चीजें उल्टी पड़ गईं, तो भी शायद वो ही बेहतर था। अब वो खुद को थोड़ा वक्त दे सकता है, ब्रेक ले सकता है... और सबसे ज़रूरी बात – अपने आप का ख्याल रख सकता है। एक मां के लिए इससे बड़ी राहत क्या होगी?’
विज्ञापन


बाबिल ने ब्रेक की घोषणा करते हुए यह लिखा
इससे पहले बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा, ‘बहुत हिम्मत, जुनून और आपसी सम्मान के साथ, साई राजेश सर और मैंने.. दोनों एक साथ इस जादुई सफर पर साथ आए। दुर्भाग्य से, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण चीजें आगे नहीं बढ़ पाई, जैसा कि सभी ने योजना बनाई थी। 

चूंकि, मैं कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इसलिए मैं साई राजेश सर और फिल्म की टीम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत प्यार है और हम भविष्य में जल्द ही मिलेंगे और एक साथ कुछ जादुई करेंगे।’

वायरल वीडियो पर मां ने दी थी सफाई
हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया।  इस वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताया था।

बेटे बाबिल के साथ सुतापा

मां को देनी पड़ी थी सफाई
मामले पर जब विवाद बढ़ा ताे उनकी मां सुतापा को इस पर सफाई देनी पडी थी। उन्होंने कहा था, 'पिछले कुछ वर्षों में बाबिल ने अपनी एक्टिंग और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने के लिए खूब प्यार और सम्मान पाया है। हर इंसान की तरह बाबिल के लिए भी कुछ दिन मुश्किल हो सकते हैं। बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है और यह उनमें से एक था। हम उनके सभी शुभचिंतकों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बाबिल पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।' उनकी टीम ने कहा था कि वीडियो का गलत मतलब निकाला गया था।

बाबिल का अब तक का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत पिता इरफान खान की फिल्म 'करीब करीब सिंगल' से बतौर कैमरा असिस्टेंट की थी। इसके बाद उन्होंने 'कला' से बतौर एक्टर तृप्ति डिमरी के अपोजिट एक्टिंग डेब्यू किया था। बाबिल 'फ्राइडे नाइट प्तान' और 'द रेलवे मैन' में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'लॉगआउट' ओटीटी पर रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें