लोगों से की तस्वीरों पर सवाल न उठाने की अपील
उन्होंने आगे लिखा, 'कुछ दिन चेहरा काफी अच्छा दिखता है। कुछ दिन सूजा हुआ नजर आता है। कुछ दिन थका हुआ दिखता है। कभी-कभी तो मेकअप की भी हालत खराब हो जाती है। और ये प्लास्टिक सर्जरी वाली बातें।
यार, प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी तो समय चाहिए। मैं भी खून, मांस, मांसपेशियों और हड्डियों से बनी हूं। मुझे भी अलग-अलग दिनों में अलग दिखने का हक है। मुझे अपना चेहरा पसंद है। मुझे अपना शरीर पसंद है। मैं खुद से प्यार करती हूं। मुझे खुश रहने के लिए हर दिन परफेक्ट दिखने की जरूरत नहीं है।'
जैस्मिन ने अपनी बात खत्म करते हुए लोगों से उनकी तस्वीरों में कमियां निकालना बंद करने की अपील की। अभिनेत्री ने आखिर में लिखा, 'प्लीज... इस इंसान को भी सांस लेने दीजिए।'