फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जान्हवी कपूर की ‘उलझ’, नोट कर लें तारीख

Mon, 24 Jun 2024 03:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म उलझ की रिलीज तारीख सामने आ चुकी है। सोमवार को निर्माताओं ने एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए फिल्म की रिलीज तारीख का खुलासा किया है।
विज्ञापन
उलझ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म उलझ की रिलीज तारीख सामने आ चुकी है। सोमवार को निर्माताओं ने एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए फिल्म की रिलीज तारीख का खुलासा किया है। प्रशंसकों को लंबे समय से फिल्म का इंतजार था। ये फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अप्रैल महीने में फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसमें इसकी रिलीज तारीख पांच जुलाई बताई गई थी। हालांकि, अब नए अपडेट के साथ बदली हुई तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

आईएफएस ऑफिर सी भूमिका में दिखेंगी जान्हवी
जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक युवा डिप्लोमैट सुहाना (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। टीजर को देखकर पता चलता है कि सुहाना कई तरह की चीजों में उलझी हुई नजर आ रही हैं।
सैफ-करीना ने सोनाक्षी-जहीर को दीं शादी की शुभकामनाएं
विज्ञापन


सस्पेंस और थ्रिल का मिलेगा फुल डोज
हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर होगी। टीजर में ज्यादातर दृश्य विदेशी धरती पर दिख रहे हैं। एक सीन में जान्हवी कुछ विदेशी अधिकारियों के साथ बातीचत करते हुए भी नजर आ रही हैं। इससे अनुमान लगया जा रहा है कि वह एक खुफिया जासूस या डिप्लोमैट की भूमिका में ही नजर आएंगी। 
विज्ञापन


फिल्म के कलाकार
उलझ में जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी अहम किरदार में दिखेंगे। जान्हवी की इस फिल्म का उनके प्रशंसक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इसकी रिलीज डेट सामने आने के बाद उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है।
Don Role: परदे पर असली डॉन का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, इम्तियाज अली का नाम भी हैं शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें