जान्हवी कपूर के प्रशंसकों के लिए चिंता करने वाली खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है । रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को अभिनेत्री को कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को अभिनेत्री को कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। कथित तौर पर, उन्होंने अपने काम को भी टाल दिया है। एएनआई के मुताबिक जान्हवी को बुधवार को कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर थीं। गुरुवार को हालत में सुधार ना होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जान्हवी की करीबी दोस्त ने साझा की जानकारी
एएनआई के मुताबिक जान्हवी की एक करीबी दोस्त ने बताया कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्होंने अपने सारे अपॉइंटमेंट्स को टाल दिया है। गुरुवार को उनकी हालत और भी खराब हो गई। इसलिए, परिवार ने उन्हें उचित इलाज दिलाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी दोस्त ने यह भी कहा कि अब वह ठीक हो रही हैं, हालांकि, उन्हें अभी भी बहुत कमजोरी है।
Actor Darshan: रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन को राहत नहीं, 1 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
विज्ञापन
शुक्रवार को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी दोस्त ने यह भी बताया की अभिनेत्री को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, इस पर अभी जान्हवी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
फिल्म के प्रमोशन में दिखी थीं अभिनेत्री
इस खबर के आने से पहले अभिनेत्री को अपनी आगामी फिल्म ‘उलझ’ के प्रमोशन के दौरान 15 जुलाई को देखा गया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की थी। वह अपने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में काफी आकर्षक लग रही थीं। वहीं, पिछले हफ्ते वह अनंत और राधिका की शादी में दिखी थीं। इस शादी में अपने लुक्स के चलते वह सुर्खियों में बनी रहीं।
Stree 3: 'स्त्री 3' के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, ट्रेलर लॉन्च पर दिनेश विजन का बड़ा खुलासा