फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Cameron: एटम बम की घटना पर फिल्म बनाएंगे जेम्स कैमरून, इन दो किताबों पर होगी आधारित, राइट्स भी खरीदे

Tue, 17 Sep 2024 09:05 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेम्स कैमरून ने चार्ल्स पेलेग्रीनो की किताब 'घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा' के राइट्स खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म जापान पर हुए परमाणु हमले पर आधारित होगी। 
 
विज्ञापन
जेम्स कैमरून - फोटो : इंस्टाग्राम @jamescameronofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरून जापान पर हुए परमाणु हमले पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले हैं। खबर है कि उन्होंने इसके लिए 'घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा' नाम की किताब के राइट्स भी खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि जेम्स इस फिल्म को 'अवतार' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म के काम से समय मिलने के बाद बनाएंगे।

विज्ञापन


'लास्ट ट्रेन फ्रॉम हिरोशिमा' और 'घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा' को साथ मिलाकर बनाएंगे फिल्म
'घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा' किताब को चार्ल्स पेलेग्रीनो ने लिखा है।  खास बात ये है कि चार्ल्स पेलेग्रीनो ने निर्देशक जेम्स कैमरून की मशहूर फिल्म टाइटैनिक और अवतार के लिए उनके विज्ञान सलाहकार के तौर पर भी काम किया था। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरुन साल 2015 में आई चार्ल्स की एक और किताब 'लास्ट ट्रेन फ्रॉम हिरोशिमा' को 'घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा' के साथ मिलाकर फिल्म पर काम करेंगे।

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने साइन की बिग बजट पैन इंडिया फिल्म! मनाया इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने का जश्न
विज्ञापन


सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म एक ऐसे जापानी आदमी की सच्ची कहानी दिखाएगी, जो जापान पर हुए दोनों परमाणु हमले के दौरान बच गया था। मालूम हो कि अमेरिका ने 6 अगस्त, 1945 को हिरोशिमा में पहला एटम बम गिराया था और फिर 9 अगस्त को नागासाकी में दूसरा हमला किया था। फिल्म में जिस जापानी आदमी की कहानी दिखाई जाएगी वो हिरोशिमा में हुए हमले के बाद ट्रेन में बैठकर नागासाकी गया था, जहां फिर से परमाणु हमला हो गया था।
विज्ञापन


Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को इस वजह से करना पड़ा था ट्रोलिंग का सामना, बोले- काम करना थोड़ा मुश्किल रहा

2025 में आएगी अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म
जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग 2009 में आया था। इसके बाद 2022 में अवतार: वे ऑफ वॉटर नाम से दूसरा भाग रिलीज किया गया था।

Border 2: इस दिन से शुरू होगी 'बॉर्डर 2' की शूटिंग! शेड्यूल में सनी देओल के साथ दिखेंगे वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें