फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सा रे गा मा पा' के मंच पर चला जबलपुर की इशिता के सुरों का जादू, जीता खिताब

Mon, 28 Jan 2019 03:57 AM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 16 साल की इशिता विश्वकर्मा इस सीजन की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी थीं
  • लखनऊ के तन्मय फर्स्ट रनरअप और अमृतसर के सोनू सेंकड रनरअप रहे
  • सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के पांचवे सीजन में भी भाग ले चुकी हैं इशिता
  • विजेता के तौर पर इशिता ने पुरस्कार में जीते पांच लाख रुपये और हुंडई कार
विज्ञापन
इशिता विश्वकर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर की इशिता विश्वकर्मा ने सा रे गा मा पा का खिताब जीत लिया है। 16 वर्षीय इशिता ने फिनाले में साहिल सोलंकी, तन्मय चतुर्वेदी, ऐश्वर्या पंडित, सोनू गिल और असलम अब्दुल माजिद को हराया। ट्रॉफी के साथ इशिता को 5 लाख रुपये और एक हुंडई कार इनाम में मिली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के तन्मय फर्स्ट रनर अप और पंजाब के अमृतसर के सोनू सेकंड रनर अप घोषित किए गए।

विज्ञापन


इशिता सा रे गा मा पा के इस सीजन की सबसे छोटी प्रतियोगी थीं। इस सीजन के जज वाजिद खान, शेखर रवजियानी और ऋचा शर्मा थे। शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया। फिनाले में मणिकर्णिका फिल्म की स्टार कंगना रनौत और अंकिता लोखंडे भी मेहमान के तौर पर पहुंचीं। 

शो के दौरान जोरू का गुलाम नाम से मशहूर सोनू गिल ने सा रे गा मा पा के मंच पर अपनी पत्नी से दोबारा शादी की। उन्होंने अपनी फाइनल परफॉर्मेंस पत्नी को समर्पित की। शो के दौरान सिंगर सुनिधि चौहान ने कंटेस्टेंट साहिल सोलंकी के साथ परफोर्मेंस दी। उन्होंने सिंबा का गाना आंख मारे गाया। इसके बाद दोनों ने पद्मावत का गाना खलीबली गाया। सुनिधि और सिंगर जावेद अली ने ट्रॉफी के साथ शो में एंट्री की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें