फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने परिजनों के साथ मुंबई में देखी मणिकर्णिका

Sun, 27 Jan 2019 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/ बलद्वाड़ा/ सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना ने कॅरिअर की सबसे बड़ी फिल्म मणिकर्णिका परिजनों के साथ मुंबई में देखी। कंगना की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है। ऐसे में यह फिल्म अभिनय के साथ साथ निर्देशन में भी कंगना के कॅरिअर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है।

विज्ञापन


पिता अमरदीप ने फोन पर बातचीत में बताया कि इस फिल्म में कंगना के अभिनय ने रानी झांसी का अदम्य साहस दर्शाया है। शुक्रवार को बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री कंगना रणौत की मणिकर्णिका फिल्म बड़े परदे पर रिलीज हो गई है।

फिल्म का प्रीमियर देखने मंडी से विशेष तौर पर कंगना के परिजन मुंबई पहुंचे। शुक्रवार को माता आशा रणौत और पिता अमरदीप रणौत ने मुंबई में विशेष प्रीमियर में बेटी कंगना की मणिकर्णिका फिल्म देखी।
विज्ञापन


इससे पूर्व पैतृक गांव धबोई में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने दर्शकों से आग्रह किया था कि मणिकर्णिका का पाइरेटिड वर्जन यू ट्यूब या अन्य में न देखें। थियेटर जाकर ही मूवी का मजा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें