जाह्नवी कपूर ने लूटी लाइमलाइट
जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि विश्व सिनेमा के दिग्गज मार्टिन स्कोर्सेसे हैं। उनका जुड़ाव ही इस प्रोजेक्ट की वैश्विक अहमियत को दर्शाता है। वहीं, फिल्म की टीम पूरी शिद्दत से कान में मौजूद रही और सबकी निगाहें जाह्नवी कपूर के लुक पर भी टिकी थीं। उन्होंने इस खास मौके पर बैकलेस कोर्सेट गाउन और शानदार ज्यूलरी पहनकर फैशन के मोर्चे पर भी अपनी छाप छोड़ी।
ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छाईं जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर ने भी लूटी महफिल
कैसी है होमबाउंड की कहानी?
‘होमबाउंड’ की कहानी और किरदारों के अभियन ने न सिर्फ भारतीय दर्शकों को बल्कि अंतरराष्ट्रीय ऑडियंस को भी प्रभावित किया। विशाल जेठवा और ईशान खट्टर की जोड़ी पहली बार इस अंदाज में देखने को मिली और दोनों ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी।
'मसान' जैसी शानदार फिल्म बना चुके नीरज
नीरज घेवान इससे पहले ‘मसान’ जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म बना चुके हैं, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे। अब होमबाउंड के जरिए उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा भी ग्लोबल स्टेज पर दमदार मौजूदगी दर्ज कर सकता है।