फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: जन्मदिन पर 'वृषभ' से मोहनलाल का लुक आया सामने, 'हृदयपूर्वम' का भी पहला पोस्टर भी हुआ रिलीज

Wed, 21 May 2025 05:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohanlal Movies Firs Look: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के जन्मदिन पर फैंस को सौगात मिली है। आज उनकी आगामी दो फिल्मों के पोस्टर जारी हुए हैं। देखिए
विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मोहनलाल के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा मिला है। उनकी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'वृषभ' से एक्टर की पहली झलक सामने आई है। पोस्टर में मोहनलाल धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य आगामी फिल्म 'हृदयपूर्वम' का पोस्टर भी जारी हुआ है।

विज्ञापन

'वृषभ' में मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
मोहनलाल ने फैंस को समर्पित किया पहला लुक
मोहनलाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 'वृषभ' की पहली झलक शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'यह कुछ खास है। इसे मैं अपने सभी फैंस को समर्पित करता हूं। इंतजार आखिर खत्म हुआ। तूफान जाग उठा है। गर्व और शक्ति के साथ 'वृषभ' का पहला लुक आपके सामने पेश है। यह एक ऐसी कहानी है, जो आपकी आत्मा को जगाएगी और समय के साथ गूंजेगी। मेरे जन्मदिन पर यह लुक रिलीज करना इसे और सार्थक कर गया। आप सभी का प्यार ही मेरी ताकत रहा है'।
 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
सामने आई झलक में मोहनलाल एक पौराणिक योद्धा राजा की तरह नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज आकर्षक और प्रभावी है। हाथों में तलवार थामे, पारंपरिक आभूषण पहने वे राजसी अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म 'वृषभ' 16 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलायलम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नंदा किशोर ने किया है। 

Cannes 2025: कान 2025 से करण जौहर का एक और स्टाइलिश लुक, फैंस को आया पसंद
विज्ञापन

'हृदयपूर्वम' का पोस्टर रिलीज
इसके अलावा मोहनलाल ने अपनी एक अन्य आगामी फिल्म 'हृदयपूर्वम' का भी पहला पोस्टर जारी किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने लिखा है, 'सीधे दिल से, मेरे पसंदीदा लोगों के साथ'। यह फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन सत्यन अंथिक्कड़ ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें