फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Koppikar: कास्टिंग काउच लेकर ईशा का छलका दर्द, बोलीं- एक बड़े स्टार ने कहा था बात मान लो या हार मान लो

Fri, 21 Jun 2024 07:36 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


ईशा कोप्पिकर कास्टिंग काउच के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'कई बार निर्माता-निर्देशक मिलने के लिए बुलाते थे और गलत तरीके से न सिर्फ छूते थे बल्कि हाथों को दबा कर कहते थे हीरो से दोस्ती करनी पड़ेगी'। 
विज्ञापन
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड में डेब्यू 'फिजा' फिल्म से किया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बॉलीवुड के काले सच को एक बार फिर से दुनिया के सामने रखा है। 
विज्ञापन


टाइपकास्ट का शिकार हुईं ईशा 
ईशा कोप्पिकर आज भी अपने बोल्ड आइटम नंबर के लिए याद की जाती हैं। उनके चाहने वालों को आज भी 'इश्क समुंदर' और 'खल्लास' जैसे गाने याद हैं। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान जब ईशा से जब पूछा गया कि क्या उन्हें टाइपकास्ट कर दिया गया था। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'सच कहूं तो ऐसा कभी नहीं होता था कि निर्देशक आप से पूछते हों कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। अभिनेत्रियां क्या करेंगी ये अक्सर अभिनेता तय करते थे'। 

Bollywood Stars: अभिनय में अव्वल इन सितारों ने जीता जनता का दिल, मनचाहे मुकाम के लिए अब भी संघर्ष जारी
विज्ञापन


बात मान लो या हार मान लो 
ईशा कोप्पिकर ने आगे कहा, 'आपने मी टू के बारे में सुना है न उसमें सच्चाई है। अगर आपके पास संस्कार हैं तो बॉलीवुड में टिकना मुश्किल है। कई लड़कियों ने तो कास्टिंग काउच के डर से इंडस्ट्री छोड़ दी। लड़कियों से कहा जाता था या तो बात मान लो या हार मान लो। ऐसे बहुत कम लोग हैं जो अभी भी इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने हार नहीं मानी है और मैं उनमें से एक हूं'।
विज्ञापन


आपस में भाई-बहन हैं साउथ के ये सितारे

निर्देशक गलत तरह से छूते थे 
ईशा कोप्पिकर कास्टिंग काउच के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'कई बार निर्माता-निर्देशक मिलने के लिए बुलाते थे और गलत तरीके से न सिर्फ छूते थे बल्कि हाथों को दबा कर कहते थे हीरो से दोस्ती करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं एक बार एक बड़े हीरो ने मुझसे कहा था कि अकेले मिलने आना। यहां तक कि अपने ड्राइवर को भी साथ नहीं लाना क्योंकि उस समय उनका नाम एक अन्य अभिनेत्री से जुड़ा था। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर बॉलीवुड में टिक कर रहना चाहती हो तो मिलनसार बनकर रहना ही पड़ेगा'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें