फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Brutalist: एड्रियन ब्रॉडी की 'द ब्रूटलिस्ट' पर भारतीय रिलीज से पहले चली सेंसर की कैंची, इंटीमेट सीन हटाए

Mon, 24 Feb 2025 11:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Brutalist Movie Censored For India Release: एड्रियन ब्रॉडी अभिनीत फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' इस महीने के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, भारत में रिलीज से पहले इस फिल्म पर सेंसर की कैंची चल गई है।
विज्ञापन
द ब्रूटलिस्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रैडी कॉर्बेट के निर्देशन में बनी और एड्रियन ब्रॉडी अभिनीत फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। मगर, भारत में दस्तक देने से पहले इस पर सेंसर की कैंची चली है। फिल्म से इंटीमेट और अंतरंग दृश्य हटाए गए हैं। सीबीएफसी ने निर्देशकों को फिल्म से इस किस्म के सीन हटाने के निर्देश दिए, जिसके बाद इसकी अवधि कुछ कम हुई है।

विज्ञापन

द ब्रूटलिस्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इतने मिनट कम हुई फिल्म की अवधि
फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' में काफी ज्यादा इंटीमेट और बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। हालांकि, भारतीय दर्शकों के बीच इस फिल्म के पहुंचने से पहले सेंसर बोर्ड के निर्देश पर इस किस्म के सीन हटा दिए गए हैं। करीब दो मिनट की फिल्म की अवधि कम की गई है। इसमें कुछ अंतरंग सीन शामिल हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 28 फरवरी को दस्तक देगी।

क्या है फिल्म की कहानी ?
एड्रियन ब्रॉडी के अलावा फिल्म ममें फेलिसिटी जोन्स, गाइ पीयर्स, जो अल्विन, राफे कैसिडी, स्टेसी मार्टिन, इसाक डी बैंकोले और एलेसेंड्रो निवोला जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। कहानी लास्जलो टोथ (एड्रियन ब्रॉडी) की है, जो एक दूरदर्शी वास्तुकार है, जो युद्ध के बाद के यूरोप से भाग जाता है और अपने जीवन, अपने काम और अपनी पत्नी एर्जबेट (फेलिसिटी जोन्स) के साथ अपने विवाह को फिर से बनाने के लिए अमेरिका आता है।
विज्ञापन

धूम्रपान-शराब के सीन में अस्वीकरण दिया गया
इस फिल्म के लिए ब्रैडी कॉर्बेट ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता है। वहीं, आगामी 97वें अकादमी पुरस्कार में इसे 10 नॉमिनेशन मिले हैं। मिड-डे के सूत्रों के मुताबिक 'फिल्म में लास्जलो टोथ और एक सेक्स वर्कर के बीच एक अंतरंग दृश्य है, जिसकी अवधि कम की गई है। इसके अलावा फिल्म के किरदारों को जहां धूम्रपान करते या शराब व ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखाया गया है, वहां भी आवश्यक अस्वीकरण दिया गया है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें