इस तारीख को है रणवीर की पेशी
महाराष्ट्र साइबर सेल और गुवाहाटी पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह अभी तक उनसे भी संपर्क में नहीं है। मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने एक साझा बयान में कहा, 'महाराष्ट्र साइबर विभाग ने रणवीर को 24 फरवरी को पेश होने को कहा है'।
शो में परिवार और माता पिता पर की अश्लील टिप्पणी
महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर रणवीर को 24 फरवरी को पेश होने के लिए तलब किया है। साइबर सेल रणवीर और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में रणवीर ने परिवार एवं माता पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं, कॉमेडियन समय रैना को भी 18 फरवरी को साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी मामले की जांच की है और अल्लाहबादिया, रैना और अन्य को समन जारी किया है।
संबंधित वीडियो-