फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pranysqa Mishra: भारतीय मूल की प्रनिस्का मिश्रा ने ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में मचाई धूम, जज बोली- उम्मीद नहीं थी

Mon, 08 Jul 2024 09:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय मूल की नौ वर्षीय लड़की प्रनिस्का मिश्रा ने ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में टीना टर्नर का गाना 'रिवर डीप, माउंटेन हाई” गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके प्रदर्शन से जज इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने प्रनिस्का के लिए 'गोल्डन बजर' दबा दिया।
 
विज्ञापन
प्रनिस्का मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @pranysqa.mishra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की प्रनिस्का मिश्रा अपनी आवाज से अमेरिकी दर्शकों का दिल जीत रही है। प्रनिस्का मिश्रा की उम्र केवल नौ साल है और वो मशूहर टीवी टैलेंट शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के प्रतिभागियों में से एक है। उनकी गायकी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन


टीना टर्नर का गाना गाकर जज को किया प्रभावित
बीते सप्ताह प्रनिस्का मिश्रा ने टीना टर्नर का गाना 'रिवर डीप, माउंटेन हाई” गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। शो के जज अपने आप को प्रनिस्का की तारीफ करने से रोक नहीं पाए थे। उनके प्रदर्शन से जज साइमन कॉवेल और हेदी क्लम इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने प्रनिस्का के लिए 'गोल्डन बजर' दबा दिया।

Anant-Radhika Haldi: अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में मेहमानों का आना शुरू, साथ दिखे मुकेश अंबानी और आकाश
विज्ञापन


गाने से मिलती है खुशी 
प्रनिस्का का कहना है कि उन्हें गाने से खुशी मिलती है और उन्हें हमेशा से ही गाना पसंद है। उन्होंने बताया कि जब वो चार साल की थी तो गाना गाने का दिखावा इस तरह से करती थी कि मानो माइक्रोफोन लेकर पूरी दुनिया के लिए गा रही हो। संगीत की दुनिया में टीना टर्नर, प्रनिस्का की आदर्श हैं। 
विज्ञापन


Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की हल्दी में सजेगी सुरों की महफिल, उदित नारायण-राहुल वैद्य देंगे परफॉर्मेंस

मुझे इसकी कतई उम्मीद नहीं थी: हेइदी क्लम
हेइदी क्लम तो प्रनिस्का ने काफी ज्यादा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि हम कई चीजों की उम्मीद करते हैं, लेकिन मुझे इसकी कतई उम्मीद नहीं थी। बता दें कि गोल्डन बजर के चलते अब प्रनिस्का लाइव शो में परफॉर्म करेगी। हेइदी ने प्रनिस्का से अपनी दादी को फोन करके इसकी जानकारी देने के लिए भी कहा कि हेइदी ने उनके लिए गोल्डन बजर दबाया है। 

Salman Khan: सलमान खान के आवास पर फायरिंग केस में एक्शन में मुंबई पुलिस, नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें